फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   500 cars stolen in 12 years, four criminals arrested

Ghaziabad News: 12 साल में चोरी किए 500 कार, चार शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
500 cars stolen in 12 years, four criminals arrested
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने 12 साल में ये 500 लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शुक्रवार को खुलासा किया है। गिरोह के चार शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये तीन से पांच मिनट में लग्जरी कार का लॉक तोड़कर सॉफ्टवेयर के जरिये स्टार्ट करके भाग जाते हैं। ये ऑन डिमांड गाड़ियों को चोरी करके गुजरात, संभल, मुरादाबाद समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


एसीपी अपराध अजीत कुमार रजक ने बताया कि पकड़े गए शातिर बुलंदशहर के ककोड़ निवासी ताज मोहम्मद उर्फ ताजू उर्फ चवन्नी व काशिफ, दिल्ली के उस्मानपुर निवासी गुड्डू और मुरादाबाद के मुगलपुरा निवासी मतीन हैं। ताज मोहम्मद हाल में दिल्ली के संगम विहार में, मतीन मुरादाबाद के रामपुर दोराहा और काशिफ हापुड़ के धौलाना में रह रहा है। ताज पर दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ में 55 मुकदमे, गुड्डू पर आठ, मतीन पर आठ और काशिफ पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में ताज ने बताया कि वह पांचवीं पास है। पहले वह ऑटो चलाता था। 2012 में उसकी मुलाकात रौनक अली से हुई तो वह उसके साथ गाड़ी चोरी करने लगा। जिसमें उसे मोटा मुनाफा होने लगा। वाहन चोरी के मामले में वह कई बार रौनक, रिंकू उर्फ नूर मोहम्मद, हाकिम के साथ जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद उसने गुड्डू, मतीन, काशिफ और अरकान के साथ मिलकर अलग गिरोह बना लिया और वाहन चोरी करने लगे। जिन्हें वह संभल के आमिर और वड़ोदरा गुजरात के आसिफ को सप्लाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू ने बताया वह ई-रिक्शा चलाता था। ताज मोहम्मद के संपर्क में आकर वाहन चोरी करने लगा। वह संभल व गुजरात में कार सप्लाई करने में मदद करता है। मतीन ने बताया वह मुरादाबाद में पीतल के बर्तन बनाने का काम करता था। उसने अपने सौतेले भाई अरकान और पिता फुरकान के साथ मिलकर वाहन चोरी करना शुरू किया। काशिफ ने बताया कि ताज मोहम्मद उसके चाचा थे। पिता ने उन्हें छोड़ दिया था तो उसकी मां ने ताज मोहम्मद से निकाह कर लिया। इसके बाद उसने ताज के साथ मिलकर वाहन चोरी करना शुरू कर दिया।



दिल्ली में एटीएम काटकर चोरी किए थे 19.50 लाख

ताज मोहम्मद ने पत्नी, काशिफ और गुड्डू के साथ मिलकर दिल्ली के रोहिल्ला में जुलाई 2023 में एटीएम काटकर करीब 19.50 लाख रुपये चोरी किए थे। जिसमें गुड्डू, ताज की पत्नी जेल जा चुके हैं। जबकि ताज और काशिफ वांछित चल रहे थे।



आमिर और उसकी पत्नी कराती थी सॉफ्टवेयर उपलब्ध

ताज ने बताया कि आमिर और उसकी पत्नी फरीन उन्हें टैब में लग्जरी कार स्टार्ट करने के लिए लॉक तोड़ने का सॉफ्टवेयर समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराती है। जिसके वह अलग से रुपये लेते हैं। आमिर दुबई में रहकर काम करता है। जब आता तो उनसे संपर्क करता है।





ये किया बरामद

एसीपी ने बताया कि इनके पास से दिल्ली से चोरी की गईं चार कार, एक अन्य कार, टैब, दो एलएन टी (लॉक तोड़ने के लिए), रॉड, तीन पेंचकस, हथौड़ा, वायर कटर, एक चुंबक, चिम्टी, टॉर्च, छह बनी व अधबनी चाबियां समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed