फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4.65 crores to 78.67 kms of roads will be paved-free

4.65 करोड़ से 78.67 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Fri, 19 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
4.65 crores to 78.67 kms of roads will be paved-free
बदहाल सड़क से होकर गुजरते राहगीर। - फोटो : Amar Ujala

गाजियाबाद। सीएम के आदेश पर नगर निगम ने शहर की सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। 15 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान में निगम 78.67 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को गड्ढामुक्त करेगा। इस पर 4.65 करोड़ रुपये का फंड खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


निगम के निर्माण विभाग ने सभी जोन में गड्ढों वाली सड़कों का सर्वे कराया। सबसे ज्यादा गड्ढे विजय नगर और मोहन नगर जोन में हैं। निगम के सभी इंजीनियरों ने सर्वे रिपोर्ट चीफ इंजीनियर आरके मित्तल को सौंप दी है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने बताया कि फिलहाल 78.67 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार तक 48 किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढामुक्त करा ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  गड्ढामुक्त योजना पर 4.65 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अन्य किसी सड़क पर गड्ढे मिले तो उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कई सड़कों का पुनर्निर्माण अवस्थापना निधि से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed