{"_id":"58f8fa344f1c1bc82a470819","slug":"38-tube-tubewells-are-useless-tarasega-linepar-water-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 में 11 ट्यूबवेल हैं बेकार पानी के लिए तरसेगा लाइनपार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 में 11 ट्यूबवेल हैं बेकार पानी के लिए तरसेगा लाइनपार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
water tanker
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गर्मी के सीजन में लाइनपार क्षेत्र में फिर हाहाकार मचेगा। विजय नगर क्षेत्र के 38 में से 11 ट्यूबवेल्स बेकार हैं। निगम के पांचों जोन में 43 ट्यूबवेल खराब हैं। बावजूद इसके निगम के जलकल विभाग ने अभी तक ट्यूबवेलों के रीबोर कराने की प्लानिंग पर काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
अब अवस्थापना फंड से पैसा मिलने पर रीबोर हो पाएंगे। यानी जलकल विभाग की इस लेटलतीफी का खामियाजा इस साल शहर की जनता को भुगतना पड़ेगा।नगर निगम में 236 डीप बोरवेल हैं। इनमें से 6 नलकूप तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद हैं, जबकि 30 ट्यूबवेल अब स्थायी रूप से बंद हैं।
विज्ञापन
अब इन 30 ट्यूबवेलों को रीबोर कराना होगा। इनके अलावा शहर में 10 एचपी क्षमता के 350 सबमर्सिबल हैं। इनमें से 7 सबमर्सिबल बंद हैं। नगर निगम का जलकल विभाग अमूमन मार्च के अंतिम सप्ताह तक खराब नलकूपों और हैंडपंप को ठीक कराकर गर्मी के सीजन के लिए तैयारी कर लेता है, लेकिन इस बार यह तैयारी अधूरी है।
विज्ञापन
खराब बोरवेल, सबमर्सिबल, हैंडपंप
जोन का नाम खराब बोरवेल/सबमर्सिबल हैंडपंप
सिटी जोन-1 06 32
सिटी जोन-2 02 160
सिटी जोन-3 01 42
विजयनगर जोन 11 182
कविनगर 04 118
मोहन नगर 05 152
वसुंधरा 07 80
सभी जोन में रीबोरिंग के लिए हैंडपंप और बोरवेल चिह्नित कर लिए गए हैं। इनकी फाइलें तैयार कराई जा रही हैं। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि एक महीने में सभी नलकूप और हैंडपंप चालू हो जाएंगे। - आरके यादव, जलकल अभियंता