{"_id":"58a9db424f1c1b921ad86594","slug":"250-public-utility-bills-at-the-center-will-be-able-to-power-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 जनसुविधा केंद्र पर बिजली बिल जमा करा सकेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 जनसुविधा केंद्र पर बिजली बिल जमा करा सकेंगे ग्रामीण
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पॉवर बिल
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए एक लिए पावर कारपोरेशन ने एक और सुविधा दी है। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सौगात के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता जनसुविधा केंद्रों पर बिजली बिल जमा करा सकेंगे। ग्रामीणों को गाजियाबाद में 250, हापुड़ में 143 व बुलंदशहर में 447 जनसुविधा केंद्रों पर यह सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा अब गाजियाबाद जोन के पांच क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है। अब गाजियाबाद में लोनी ग्रामीण, हापुड़ में पिलखुवा व गढ़ और बुलंदशहर में डिबाई व सिकंद्राबाद में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब ग्रामीणों को गाजियाबाद जोन के 130 बिलिंग काउंटरों पर निर्भर रहना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि अब बिलिंग काउंटर, ऑनलाइन के अलावा जनसुविधा केंद्रों पर भी ग्रामीणों को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन