{"_id":"57c9c8124f1c1bd2352cb6d6","slug":"24-hours-without-electricity-people-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटने से बीते 28 घंटे से तीन कालोनियों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता की।बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे शिवम विहार और फ्रेंड्स कालोनी में ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूट गया। इसके चलते दोनों कालोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के कर्मचारियों से की लेकिन तार नहीं जोड़ा गया। 24 घंटे तक बिजली नहीं आने से गुस्साए कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता की। गुलशन, रामपाल त्यागी, रामकेश, विमला, दीप्ती, राजेंद्र, देवेंद्र, रश्मि, निशा, गीता, सतबीरी, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा उखलारसी, न्यू डिफेंस कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ एसपी गौतम का कहना है कि कालोनी की विद्युत आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
मुरादनगर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। एसओ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल बरामद कर किया। एसओ ने बताया कि चोरी के मोबाइल के साथ जहीर निवासी पठानान कालोनी को गिरफ्तार किया है।