{"_id":"694d91c2494fb334ef0b4781","slug":"2089-lakh-withdrawn-from-two-bank-accounts-of-a-retired-woman-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-789106-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवानिवृत्त महिला के दो बैंक खातों से निकाले 20.89 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवानिवृत्त महिला के दो बैंक खातों से निकाले 20.89 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। ई-सिम चालू करने के नाम पर साइबर ठगों ने वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त महिला के दो खातों से 20 लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में पटेल नगर द्वितीय की रहने वाली बुजुर्ग ने साइबर थाने में शिकायत दी है। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि इस मामले में 69 साल की उर्मिला शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पटेल नगर द्वितीय में रहने वाली उर्मिला शर्मा के मुताबिक वह वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 17 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर अमर श्रीवास्तव नाम के युवक की कॉल आई। उसने खुद को एयरटेल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ई-सिम चालू कराने की बात कही। उसने दो दिन में इस सिम के सक्रिय होने की बात कही थी। 20 दिसंबर को अमर श्रीवास्तव ने फिर कॉल किया और सिम न बदलवाने पर पेनल्टी लगाने का झांसा दिया। बताया कि वह अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर कर लें। उन्होंने मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर लिया। कुछ घंटे बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दोबारा खोला। इसी दौरान उनके मोबाइल पर दोनों बैंक खातों से 20 लाख 89 हजार 460 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर होने के मैसेज आए। साइबर ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में आरोपी ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी ने बताया कि बैंक खातों और मोबाइल नंबर से आरोपी की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने महिला के मोबाइल को हैक किया है, उन्होंने यह कैसे किया इस बारे में पता लगाने के लिए पीड़िता से जानकारी ली जा रही है।
यूपीआई से फर्जी ट्रांजक्शन दिखा 94 हजार ठगे
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के आंबेडकरनगर घूकना में रहने वाली भावना पत्नी मनोज गौतम ने साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। भावना ने बताया कि 28 नवंबर की दोपहर राहुल नाम के युवक की कॉल आई और बताया कि उसे उनके पापा को छह हजार रुपये भेजने हैं। उन्होंने ही आपका नंबर दिया है। छह हजार रुपये की बजाए गलती से 60 हजार रुपये ट्रांजक्शन हो गए हैं। ऐसे में वह उसे 54 हजार रुपये वापस कर दे। पीड़िता को 60 हजार रुपये की ट्रांजक्शन का स्क्रीन शॉट भी भेजा गया। पीड़िता ने 54 हजार रुपये साइबर ठग को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर से कॉल और 40 हजार रुपये फिर से गलती से ट्रांजक्शन होने की बात कही। भावना ने साइबर ठग की बातों पर विश्वास कर 40 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि स्क्रीन शॉट फर्जी हैं और साइबर ठग ने 94 हजार रुपये ठगी की है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि राहुल नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।