{"_id":"59482bf04f1c1bc95d8b46ff","slug":"201497902064-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को नहीं लगानी होगी गाजियाबाद की दौड़-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को नहीं लगानी होगी गाजियाबाद की दौड़-Cordination
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को नहीं लगानी होगी गाजियाबाद की दौड़
पासपोर्ट बनवाने और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अलीगढ़ और सहारनपुर सहित पांच जनपदों के लोगों को गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने होंगे। विदेश मंत्रालय ने दूसरे चरण में 19 जनपदों के हैड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) खोलने का निर्णय लिया है।
इसमें गाजियाबाद रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से जुड़े अलीगढ़ और सहारनपुर के नाम शामिल हैं। दोनों जनपदों में पीओ पीएसके खुलने से अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की वेरिफिकेशन कराने के लिए उन्हें गाजियाबाद नहीं आना होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से पहले चरण में नोएडा, मेरठ, आगरा और मथुरा के हैड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय किया था।
विज्ञापन
इसके बाद अलीगढ़ व सहारनपुर को भी शामिल करने से गाजियाबाद रीजनल पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले 13 जनपदों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
मेरठ के पीओ पीएसके से मेरठ, शामली, सहारनपुर व बागपत, आगरा में खुलने वाले पीएसके से हाथरस, नोएडा के पीओ पीएसके से गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि मंत्रालय की ओर से दूसरे चरण में अलीगढ़ के साथ मुरादाबाद, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गौंडा, जौनपुर, कुशीनगर, मऊ, सीतापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर और उन्नाव के हैड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। पहले और दूसरे चरण के सभी पीओ पीएसके जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे।