{"_id":"69878945adc5d93cb90c2a34","slug":"20000-withdrawn-from-account-using-atm-card-details-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108553-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से निकाले 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से निकाले 20 हजार
विज्ञापन
मुरादनगर। एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवक के खाते से बीस हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
ब्रजविहार कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका एटीएम कार्ड अपग्रेड नहीं है। इस कारण यह बंद हो सकता है। इसके बाद राजेश ने अपने बैंक, एटीएम कार्ड व फोन पर ओटीपी की जानकारी फोन करने वाले को दे दी। फोन कटते ही खाते से बीस हजार रुपये कटने का मैसेज आया। दोबारा उक्त नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।