फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 lakhs defrauded by fake deed of agricultural land, case against four

Ghaziabad News: कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर 18 लाख ठगे, चार पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
18 lakhs defrauded by fake deed of agricultural land, case against four
मोदीनगर। जालसाजों ने कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर युवक से 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर निवाड़ी पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर स्थित बेहटा हाजीपुर निवासी अंकुर धामा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कस्बा निवाड़ी निवासी कपिल त्यागी, मनीष त्यागी और कांति एक साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। डीलरों ने निवाड़ी के गांव पैंगा में किसान विनज पंवार की कृषि भूमि बिक्री की जानकारी दी। इसके बाद डीलरों ने विनज की दो बीघा से अधिक की कृषि भूमि का सौदा अंकुर से करा दिया। विनज ने बीते दिसंबर में लगभग 18 लाख रुपये लेकर अंकुर के नाम बैनामा कर दिया। बैनामे के बाद अंकुर भूमि पर कब्जा लेने ग्राम पैंगा पहुंचा तो भूमि का बैनामा पहले से ही किसी अन्य के नाम करने की जानकारी मिली। ठगी का पता लगने पर अंकुर ने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। अंकुर ने निवाड़ी थाने में घटना की तरहीर दी,मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अंकुर ने पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा से मामले की शिकायत की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कपिल त्यागी, मनीष त्यागी, कांन्ति और विनज पंवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed