फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   150 CCTV cameras will be launched from April 10

10 अप्रैल से शुरू होंगे 150 सीसीटीवी कैमरे

Wed, 29 Mar 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 29 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
150 CCTV cameras will be launched from April 10
cctv - फोटो : अमर उजाला

सड़कों पर अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पड़ेगी। गाजियाबाद पुलिस आपके साथ जैसे नए नारे के साथ अपनी लचर व्यवस्था को सुधारने में लग गई है। सिस्ट्म को हाईटेक करने के लिए पुलिस ने एक निजी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत जिले में खराब पड़े 133 सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाएगा।

विज्ञापन


17 नए कैमरे लगेंगे, मॉनीटरिंग का पूरा काम भी चाक चौबंद होगा, यानि कंट्रोलरूम 24 घंटे सातों दिन 10 अप्रैल से काम करने लगेगा।एसपी कंट्रोल रूम एके पांडे ने बताया कि शहर की सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खराब पड़े133 कैमरे ठीक होकर 17 नए कैमरों के साथ 150 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन


बस चंद दिनों के इंतजार के बाद गाजियाबाद की सड़कों की निगेहबानी करेंगे। इसके लिए शहर की ट्रैफिक पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। एक निजी कंपनी के साथ मिलकर करार किया गया है। तय मसौदे के तहत कंपनी ही बंद पड़े कैमरों को ठीक करवाएगी और 13 नए कैमरे लगवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोलरूम  पुलिस ही संचालित करेगी। सीसीटीवी कैमरे चालू होने से ट्रैफिक मैपिंग में भी आसानी होगी।अब पुलिस नए कैमरे लगवाने के लिए शहर के चौराहों और संवेदनशील कट चिहिंत किए जा रहे हैं। वैसे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान वर्ष 2010 में शहर में 133 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इसके लिए शासन ने एक कंपनी को हायर किया था। जीडीए और नगर निगम ने इन कैमरों को सही कराने के लिए कई एजेंसियों को हायर करने का प्रयास किया था, लेकिन कैमरे चालू नहीं हो सके। एसपी कंट्रोल रूम ने बताया कि यह कैमरे ऑप्टिकल फाइबर से चलेंगे। 10 अप्रैल से इन सीसीटीवी कैमरों का संचालन होना है।

इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। इन कैमरों के चलने के बाद शहर के यातायात को सुचारू करने में मदद मिलेगी साथ ही गाजियाबाद पुलिस हाईटेक होगी। एस पी ट्रैफिक राजेश कुमार  के मुताबिक इससे गाजियाबाद पुलिस के एक पंथ से कई काज हो सकेंगे। ज़ाम मैनेजमेंट  के साथ अपराधियों में भी पुलिस का भय बन सकेगा।



एसपी कंट्रोल रूम ने बताया कि पुलिस निजी कंपनी के साथ मिलकर जो नए 13 कैमरे लगाएंगी वह नई तकनीक के होंगे। इन कैमरों को फिक्स और पीटीजेड कैमरे कहा जाता है पीटीजेड कैमरे रोटेशन के साथ मूवमेंट में होंगे और जूम इन व जूम आउट करने की सुविधा होगी।

इससे वाहनों के नंबर प्लेट भी दिखाई देगा। इन कैमरों के लगने से अपराध में शामिल वाहनों को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed