Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 days of preparation by the Roadways department crumbled in a matter of hours.

Ghaziabad News: रोडवेज की 15 दिन की तैयारी चंद घंटों में हुई धराशाही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
15 days of preparation by the Roadways department crumbled in a matter of hours.
साहिबाबाद। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जैसे ही शनिवार को कौशांबी बस अड्डे पर पहुंची तो परिवहन निगम की 15 दिन की तैयारी चंद घंटों में धराशाही हो गईं। अतिरिक्त फेरे लगाकर लोगों को जल्द से जल्द बस दिलाने का दावा फेल हो गया। ऑनलाइन टिकट से लेकर ऑफलाइन टिकट लेने वालों की भीड़ डिपो पर उमड़ी तो व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। हालांकि दो दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों के सफर करने का रोडवेज अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 300 अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की थी। हालांकि बसों के संचालन के बीच कुछ चालक-परिचालक छुट्टीट्पर चले गए। इससे रोडवेज अधिकारियों के लिए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में चुनौती बन गई है। वहीं, शाहगंज डिपो की बस से भी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उधर, आनंद विहार बस अड्डे से अलीगढ़, रामपुर, उत्तराखंड और महुआ समेत कई रूटों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों के आनंद विहार की ओर पहुंचने से फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ गई। वहीं, फर्रुखाबाद, एटा और कासगंज जाने वाले यात्रियों को भी बसों का इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही इन रूटों पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई थी। त्योहार के चलते परिवार के साथ यात्रा करने वाले दीपक ने बताया कि सुबह से बस का इंतजार कर रहे है उन्हें फर्रुखाबाद की डायरेक्ट बस दोपहर 12 बजे तक नहीं मिली थी।
विज्ञापन

इनसेट
आज भी लोगों को सुबह से ही मिलेंगी बसें
एआरएम अंशुल वाष्र्णेय ने बताया कि यात्रियों की भीड़ लगातार डिपो पर उमड रही है, ऐसे में रविवार को भी सुबह से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। दिवाली पर 24 घंटे यात्रियों को परिवहन निगम के बसों की सुविधा मिल सकेगी। अधिकतर लोग दिवाली की रात भी पूजा के बाद निकलते हैं और छठ के लिए घर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed