{"_id":"593ad7624f1c1b8d6b9c7de8","slug":"140-ponds-will-be-restored-before-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले 140 तालाबों को होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले 140 तालाबों को होगा जीर्णोद्धार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मानसून से पहले जिले में 140 तालाबों की खुदाई और तारबंदी का काम पूरा किया जाएगा। इनमें से 100 तालाब जिला प्रशासन की निगरानी में तैयार होंगे जबकि नगर निगम 40 तालाबों का जीर्णोद्धार करेगा। जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. के निर्देश पर तीनों तहसीलों को ब्लॉकवार तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य दे दिया गया है।
विज्ञापन
तालाबों का अस्तित्व खत्म होने पर एनजीटी ने प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी, जिसे लेकर जुलाई तक प्रदेश सरकार को अपना जवाब देना है। ऐसे में शासन ने भी सख्ती की है। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने और जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में 703 तालाबों को चिह्नित किया गया है, जिन पर अतिक्रमण है। अब जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही बरसात से पहले तालाबों को तैयार करने का भी लक्ष्य दिया है ताकि बारिश का पानी तालाबों में भर सके। उनका कहना है कि 100 तालाबों को इसी महीने जिला प्रशासन स्तर से तैयार किया जाएगा। नगर निगम द्वारा चिह्नित किएगए 40 तालाब इससे अलग हैं।
विज्ञापन
जारी रहेगा अतिक्रमण हटाने का काम
जिला प्रशासन तालाबों को लेकर दो स्तर पर काम जारी रखेगा। एक तरफ खाली कराए गए तालाबों का जहां जीर्णोद्धार किया जाएगा वहीं, दूसरी तरफ चिह्नित किए गए तालाबों से अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा। इसके लिए पुलिस फोर्स और एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स को तालाबों से अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट हर दिन देनी होगी।
विभागों को सौंपे गए तालाब
गाजियाबाद। जिलाधिकारी की तरफ से इसी महीने में तालाबों का जीर्णोद्धार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के साथ ही विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। विभागों को तालाब आवंटित किए हैं, जिन्हें मानसून आने पहले तैयार करना होगा।
जीडीए को कनौजा व नूरपुर के दो-दो, मिस्वापुर के पांच और शाहपुर मोरटा का एक तालाब जीर्णोद्धार के लिए सौंपा गया है। जल निगम को जलालाबाद, निवाडी, गयासपुर शोभापुर, जैनुद्दीनपुर के दो, तलैहटा में चार तालाब व खंजरपुर, सीकरी खुर्द, मोहम्मदपुर करीम, महीउद्वीनपुर, ढवारसी, मसौता का एक-एक तालाब दिया है।
इसी तरह से अधिशासी अभियंता सिंचाई को कलछीना के दो और सीकरी कला, अमीरपुर बढायला, असदपुर नांगल, औरंगनगर सहित 13 तालाबों को दिया गया है। आवास एवं विकास परिषद को मंडोला, नानू, जाफराबाद बंथला सहित 16 तालाब दिए गए हैं। वन विभाग को शरफुद्दीनपुर जावली, चिरौडी, मीरपुर हिंदू सहित 11 तालाब दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग को नाहल, रघुनाथपुर, डासना देहात सहित 11 तालाब दिए हैं जबकि लघु सिंचाई विभाग को सैदपुर हुसैनपुर डीलना समेत पांच तालाब आवंटित हुए हैं। ग्रामीण अभिकरण सेवा को ग्राम आबिदपुर मानकी, अवलपुर सहित 11 और अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को अवलपुर, अबुपुर के दो-दो और भनैड़ा के तीन व युसुफपुर मनौटा सुहाना का एक-एक तालाब दिया है।