फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नगर निगम

नगर निगम के प्रति नाराजगी सोशल साइट पर कर रहे जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
\n\nनगर निगम के प्रति नाराजगी सोशल साइट पर कर रहे जारी\n\n- वसुंधरा सेक्टर-16 के लोगों ने एफबी और ट्विटर पर जताई नगर निगम के प्रति नाराजगी\n\n- वर्षों से नहीं बनी सड़क अब नाले भी नहीं हुए साफ, स्थानीय लोगों में है गुस्सा\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शहर की अव्यवस्थाओं से परेशान वसुंधरा के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। पिछले दस वर्षों से सड़क बनने की राह देख रहे लोग इन दिनों लॉक डाउन में फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों ने सड़क न बनने पर लॉक डाउन खुलने के बाद सड़क बनवाने के लिए सड़क पर उतरने की बात कही है।\n\nवसुंधरा सेक्टर-16 निवासी अमित किशोर ने एफबी के जरिए वसुंधरा की जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति को बयां किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क बनवाने को लेकर स्थानीय निवासी पिछले वर्षों में जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के चक्कर काट चुके हैं। बावजूद इसके लोगों से केवल  आश्वासन ही  मिला इसके अलावा कुछ नहीं। अमित किशोर का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर-16 की लगभग सभी सड़कें जर्जर है। इस बार तो लॉक डाउन के बहाने नालों की भी सफाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों को चिंता है कि आने वाले मानसून में फिर से वसुंधरा पानी में डूबेगा। ऐसे में नाराज लोगों ने लॉक डाउन खुलने के बाद सड़क पर उतरने की बात कही है। वहीं स्थानीय पार्षद पिंटू चौधरी का कहना है कि वह लगातार अपने वार्ड में काम करा रहे हैं। प्रहलादगढ़ी और सेक्टर-16 में भी सड़कें बनाई गई है। जो काम रह गया है कि उसे भी आने वाले समय में पूरा करा दिया जाएगा।\n\n----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed