फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 parks selected for Waste to Wonder

Ghaziabad News: वेस्ट टू वंडर के लिए 10 पार्कों का हुआ चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
10 parks selected for Waste to Wonder
गाजियाबाद। नगर निगम कबाड़ को चुके सामान को सुंदरता प्रदान कर शहर के 10 पार्कों को वेस्ट टू वंडर बनाएगा। इसके लिए प्रत्येक जोन से दो-दो पार्क चिन्हित किए गए हैं। पार्क को विकसित करने के लिए उद्यान और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

प्लास्टिक, लोहे, लकड़ी के कबाड़ को अक्सर कूड़े में फेंक दिया जाता है। इस कबाड़ को नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले जाता है। यहां कूड़े की छटाई के बाद ऐसे कबाड़ को अलग कर दिया जाता है। अब ऐसे कबाड़ को रंग रूप देकर पार्क में सजाया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कचरा निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। सिटी जोन के कंपनी बाग में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया है। इनमें अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल कर पार्क को सुंदर बनाया गया है। इसी तर्ज पर शहर के अन्य 10 पार्क भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


-इन पार्कों को किया गया चिन्हित-
वार्ड 52 में मॉडल टाउन ईस्ट का पार्क, वार्ड 69 लोहियानगर लाल क्वार्टर तीसा वाला पार्क, वार्ड 62 डी ब्लॉक गोविंदपुरम चौधरी चरण सिंह वाला पार्क, वार्ड 84 राजनगर सेक्टर 14 विश्वनाथ मंदिर वाला पार्क, वार्ड संख्या 14 सेक्टर नौ ई 116 के सामने वाला पार्क, वार्ड 25 सेक्टर नौ सी 32 के सामने वाला पार्क, वार्ड 94 सूर्यनगर बी ब्लॉक नेहरू पार्क, वार्ड 72 कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क, वार्ड 10 डीएलएफ कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क, वार्ड 86 राजेंद्रनगर राधेश्याम बड़ा पार्क को वेस्ट टू वंडर के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed