फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad vasundhra sector 1 man commits suicide in hotel room consuming poison before death calls wife

गाजियाबादः देर रात पत्नी से की फोन पर बात, फिर होटल के कमरे में कर ली आत्महत्या

Thu, 06 Aug 2020 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad vasundhra sector 1 man commits suicide in hotel room consuming poison before death calls wife
गाजियाबाद के होटल में एक युवक ने किया सुसाइड - फोटो : प्रभात पांडेय

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर एक में रामलीला मैदान के सामने स्थित होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आते ही पूरा इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान विशाल(24) निवासी मेरठ, गांव गैंजा, परतापुर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विशाल यहां 4 अगस्त से रुका हुआ था। विशाल की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विशाल ने बीती रात पत्नी को फोन कर बताया था, जिसके बाद वह भोर में चार बजे होटल पहुंची, लेकिन तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस को अंदेशा है कि विशाल ने जहर खाने के बाद पत्नी को फोन किया था और उसके पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के कमरे में विशाल का शव मिलने के बाद होटलवालों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। हालांकि पुलिस को विशाल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब मीडिया ने विशाल की पत्नी से बात करनी चाही तो उसनेे इनकार कर दिया और फिर पत्रकारों से बदसलूकी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed