{"_id":"63b9580465a73556ab318af4","slug":"ghaziabad-schools-from-classes-i-to-viii-closed-till-january-11-due-to-fog-and-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कोहरे और ठंड के चलते कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, विभाग ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोहरे और ठंड के चलते कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, विभाग ने दिए आदेश
Sat, 07 Jan 2023 07:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:32 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं शीत लहर भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में कोहरे और ठंड के कारण कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। शनिवार को जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) विनोद कुमार मिश्र ने पत्र जारी कर कहा है कि इस अवधि के दौरान सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को किसी कार्यक्रम या अन्य कार्य के लिए भी स्कूल न बुलाया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ में भी पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। राजधानी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं शीत लहर भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ, गाजियाबाद के अलावा फिरोजाबाद में भी 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने का आदेश तीन जनवरी को दिया था।
यूपी के अलावा दिल्ली में भी ठंड, कोहरे और शीत लहर के असर के बीच सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को एक से 15 जनवरी तक बंद किया हुआ है। हालांकि, इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की एक्स्ट्रा क्लास जारी हैं।