फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad recorded as second most polluted city in Delhi NCR with 346 aqi

दिल्ली-एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, 346 दर्ज किया गया एक्यूआई

Mon, 21 Dec 2020 10:01 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 21 Dec 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad recorded as second most polluted city in Delhi NCR with 346 aqi
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

गाजियाबाद शहर रविवार को दिल्ली-एनसीआर का दूसरा प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया जो मानक से तीन गुना अधिक रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर में बुलंदशहर सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 364 रहा।

विज्ञापन


गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। हवा की गति धीमी होने से शहर के प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को शहर का एक्यूआई 346 तक जा पहुंचा। आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद में लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। 
विज्ञापन


यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना से अधिक तक जा पहुंचा। लोनी का एक्यूआई 389 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 330 और 386 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम में भी प्रदूषण स्तर मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 282 और पीएम 2.5 का स्तर 369 रहा। संजयनगर में एक्यूआई 351 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस 301 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 301 दर्ज हुआ। वसुंधरा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज किया गया। 


यहां पर एक्यूआई 339 दर्ज किया गया। यहां पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 247 और 339 रहा। आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद दिल्ली एनसीआर में प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे। यहां पर एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed