{"_id":"66873b6d1e7c0257cf0643a6","slug":"ghaziabad-public-taught-an-unforgettable-lesson-to-trainee-inspector-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : प्रशिक्षु दरोगा को जनता ने सिखाया न भूलने वाला सबक, पुलिस को भी करनी पड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : प्रशिक्षु दरोगा को जनता ने सिखाया न भूलने वाला सबक, पुलिस को भी करनी पड़ी कार्रवाई
Fri, 05 Jul 2024 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:47 AM IST
सार
मामला लोनी बॉर्डर क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी का है। प्रशिक्षु दरोगा परमजीत यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान काट रहे थे। हालांकि वह खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यातायात नियमों का खुद उल्लंघन कर रहे प्रशिक्षु दरोगा ने जब दूसरों का चालान काटा, तो जनता ने उन्हें भी सबक सिखा दिया। मामला लोनी बॉर्डर क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी का है। प्रशिक्षु दरोगा परमजीत यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान काट रहे थे। हालांकि वह खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। लोगों ने पहले उनसे सवाल किया कि हेलमेट कहां है? दरोगा ने रौब दिखाया, तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर पुलिस को भी परमजीत के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने परमजीत का न सिर्फ एक हजार रुपये का चालान काटा, बल्कि खुद नियम तोड़कर चालान काटने के मामले में जांच के आदेश भी दे दिए। लाल बाग पुलिस चौकी पर तैनात परमजीत के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक शोएब को रोका व 23,500 रुपये का चालान काट दिया। हेलमेट न पहनने पर एक हजार रुपये, बीमा के बिना गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपये, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 500 रुपये के अलावा वायु प्रदूषण व साइलेंसर न होने के चलते ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए 10-10 हजार रुपये का चालान काटा। इससे खफा शोएब समेत वहां मौजूद नागरिकों ने परमजीत को ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
आपका हेलमेट कहां है...पूछने पर खिसकने लगे, लोगों ने बनाया वीडियो
चालान कटने पर ऋषि मार्केट निवासी शोएब ने दरोगा परमजीत से पूछा, आपके पास भी हेलमेट नहीं है। बताओ, तुम्हारा हेलमेट कहां है। इसके बाद परमजीत बाइक से जाने लगे, तो उसी दौरान उनका वीडियो बना लिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसे पुलिस के एक्स एकाउंट पर भी साझा किया गया।
- एडीसीपी (यातायात) जिआउद्दीन ने बताया, वीडियो के आधार पर परमजीत का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर एक हजार रुपये का चालान काटा गया है
- डीसीपी ग्रामीण के एक्स हैंडल से चालान की कॉपी दिखाते हुए जानकारी दी गई कि मामले की जांच एसीपी सलोनी अग्रवाल को सौंपी गई है