फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad old man jumps off 13th floor to death as his shop was not doing well business

दुकान नहीं चलने से परेशान बुजुर्ग ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Wed, 02 Sep 2020 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Sep 2020 09:55 AM IST
सार

- इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-2 का मामला, पुलिस को नहीं दी कोई शिकायत
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

विज्ञापन
Ghaziabad old man jumps off 13th floor to death as his shop was not doing well business
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसाखंड-2 स्थित एंजेल जुपिटर सोसायटी में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक बुजुर्ग ने दुकान नहीं चलने से परेशान होकर 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


नीचे गिरने के आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अहिंसाखंड-2 की अंबाजी रेजिडेंसी में विनोद कपूर (63) पत्नी और बेटे के परिवार के साथ रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। विनोद की पास की ही एंजेल जुपिटर सोसायटी में कंफेक्शनरी की दुकान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सोसायटी के गार्ड को ए ब्लॉक के साफ्ट एरिया में काफी तेज से कुछ गिरने की आवाज आई। ड्यूटी पर तैनात गार्ड भाग पर पहुंचा तो देखा तो एक बुजुर्ग की सॉफ्ट एरिया में गिरकर मौत हो गई थी। गार्ड ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पूछताछ में बुजुर्ग के बेटे पुनीत कपूर ने बताया कि पिता दुकान नहीं चलने के कारण तनाव में थे।

वह कई दिनों से इस बात को लेकर परेशान थे। पुनीत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

13वीं मंजिल पर मिली एक पैर की चप्पल, दीवार पर मिले निशान
पुलिस ने एंजेल जुपिटर सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि सुबह 4.21 पर विनोद कपूर स्कूटी से सोसायटी में अंदर आए। इसके बाद वह बेसमेंट में स्कूटी लेकर चले गए। इसके बाद वह लिफ्ट से ऊपर गए। पुलिस को जांच में 13वीं मंजिल पर सॉफ्ट एरिया की दीवार पर एक पैर की चप्पल पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि दीवार पर चढ़ने के दौरान दोनों चप्पल के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed