फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad News :  murder of friend after verbal fight

लोनी में कहासुनी के बाद दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 12:12 AM IST
सार

  • झगड़े के दो घंटे बाद आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
  • युवक अपने भांजे को पड़ोस की दुकान से सामान दिलाने गया था
  • परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
  • बार्डर थाना क्षेत्र की राजीव गार्डन कॉलोनी का मामला

विज्ञापन
Ghaziabad News :  murder of friend after verbal fight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजीव गार्डन कॉलोनी में बुधवार रात कहासुनी के बाद आरोपियों ने घर से बुलाकर दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से दो घंटे पहले दोस्त और आरोपियों में गली के बाहर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने फोन को बंद कर फरार हैं। पुलिस ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


राजीव गार्डन कॉलोनी में कुणाल (18) परिवार के साथ रहते थे। घर में पिता प्रवीन, भाई विशाल और दादी समेत अन्य लोग हैं। उनके पिता घर से कुछ दूरी पर कपड़े सिलाई का काम करते हैं। कुणाल पिता का हाथ बंटाते थे। प्रवीन ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी मिलने आई थी। कुणाल अपनी भांजे अभीवान को गली के बाहर एक दुकान से सामान दिलाने के लिए गया था। इस दौरान दुकान के पास कुणाल के दो दोस्त खड़े थे। यहां दोस्तों और कुणाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। दुकानदार ने समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान कुणाल की दुकानदार से भी कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों के समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। कुणाल अपने घर आ गए। शाम करीब साढ़े छह बजे कुणाल के दोस्त और उनके अन्य साथी उसके घर पर आ गए। यहां कुणाल के परिजनों और आरोपियों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने कुणाल को घर से बाहर बुलाया। कुणाल आरोपियों के कहने पर घर से बाहर आ गया। गली के बाहर आते ही उसके दोस्तों ने कुणाल पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में कुणाल लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस दौरान कुणाल के पिता पीछे से भागते हुए आए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपी अनुज और सुमित को गिरफ्तार किया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कुणाल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा, सीओ अतुल कुमार सोनकर, एसएचओ विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


गर्दन और पेट में चाकू मारे
गली के बाहर आते ही आरोपियों ने कुणाल के पेट और गर्दन पर कई वार किए। चाकू लगते ही वह जमीन पर गिर गया था। जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला किया। 

एक सप्ताह पूर्व की थी दोस्तों के साथ पार्टी
कुणाल का तीन मार्च को जन्म दिन था। कुणाल ने इन आरोपी दोस्तों के साथ पड़ोस में ही पार्टी की थी। यहां दोस्तों के साथ डीजे पर जमकर मस्ती की थी। इससे पहले भी दोस्त और आरोपी एक साथ रहते थे। रात के समय साथ घूमा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed