फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad loni man murder police arrest two reveal his sister son plan his killing from jail

गाजियाबादः जेल में बैठे-बैठ भांजे ने कराई मामा की हत्या, साजिश में मां ने भी दिया बेटे का साथ, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 11:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad loni man murder police arrest two reveal his sister son plan his killing from jail
लोनी में भांजे ने कराई मामा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेआम गुरुवार रात कोतवाली लोनी की प्रेम नगर कालोनी में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के खिलाफ दिल्ली में 8 मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार सुबह इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए केस सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की साजिश उसके भांजे ने जेल से रची थी, जिसमें मृतक की बहन व परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं। मामा भांजे के बीच बीते दो साल से रंजिश चल रही थी जिसके चलते भांजे ने मामा की हत्या करा दी।
विज्ञापन


कल रात कराई हत्या
बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में सोनू उर्फ नादिर (32) परिवार के साथ रहता था। वह ऑटो चलाता था। रोजाना की तरह वह शाम के समय प्रेमनगर कॉलोनी में अपने दोस्तों से मिलने आया करता था। गुरुवार रात वह प्रेम नगर कॉलोनी में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गाजियाबाद रोड की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सोनू के सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर आसपास के लोगों ने देखा तो सोनू की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की सूचना पर एसपी देहात नीरज सिंह जादौन समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि घटना के पीछे क्या वजह रही, पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सोनू पर दर्ज हैं आठ मामले 
लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि सोनू पर दिल्ली में 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि मृतक के भांजे गोलू पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed