फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Inspector challaned lineman then he cut electric connection of police station

दरोगा ने किया चालान तो लाइनमैन ने काट दिया चौकी का कनेक्शन, फिर खुली थाने की पोल

Tue, 16 Jul 2019 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jul 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Inspector challaned lineman then he cut electric connection of police station
वो पुलिस चौकी जिसका लाइनमैन ने काटा कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के कालाआम चौराहे की बिजली ठीक करने जा रहे लाइनमैन का दरोगा ने चालान काट दिया। इसके बाद बिजली अधिकारियों के आदेश पर कर्मचारी ने कालाआम चौकी की लाइन काट दी। करीब आठ घंटे के मनुहार के बाद जाकर चौकी की लाइन जोड़ी गई।

विज्ञापन


करीब दो दिन पूर्व नगर के मुख्य चौराहा कालाआम चौकी पर पुलिस चेंकिग कर रही थी। तभी विद्युत निगम के लाइनमैन कालाआम चौराहे पर आए फाल्ट को सही करने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दोपहिया वाहनों की चेकिंग में जुटी पुलिस ने बाइक सवार लाइनमैन को रोका और उससे कागजात मांगे। इस दौरान लाइनमैन ने बहुत कहा कि वह फॉल्ट को सही करने जा रहा है, लेकिन दरोगा ने एक नहीं मानी और हेलमेट को आधार बनाकर उसका चालान काट दिया। उसके बाद लाइनमैन ने इस बारे में अपने आलाधिकारियों से बात की और मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मालूम किया कि चौकी की बिजली कैसे चल रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर लाइनमैन ने बताया कि बिजली चोरी से चल रही है। बस फिर क्या था बिजली अधिकारियों ने तुरंत अपने कर्मचारियों को चौकी की बिजली काटने का आदेश जारी कर दिया।

बिजली कटते ही पुलिसकर्मियों को परेशानी होने लगी। गर्मी अधिक होने के कारण चौकी में बैठा ही नहीं जा रहा था। बहरहाल करीब आठ घंटे की मनुहार के बाद रात नौ बजे ही चौकी की लाइन जोड़ी जा सकी।

कर्मचारियों द्वारा चौकी का कनेक्शन काटने की बात का पता नहीं चल पाया था। जब पता चला तो देर शाम कनेक्शन जोड़वा दिया गया था।- डीवीएस नागर, जेई, उर्जा निगम

चालान काटने के बाद चौकी का कनेक्शन काट दिया था। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद कर्मियों ने कनेक्शन जोड़ दिया।- शिखा छाबड़ा, चौकी प्रभारी कालाआम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed