{"_id":"5ee214312ddcfc5fe33adff1","slug":"ghaziabad-hotel-restaurant-malls-open-but-customers-in-very-less-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में होटल-रेस्टोरेंट रहे तैयार पर ग्राहकों का होता रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में होटल-रेस्टोरेंट रहे तैयार पर ग्राहकों का होता रहा इंतजार
Thu, 11 Jun 2020 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में एहतियात के साथ खुल रहे रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला
लाकडाउन के 76 दिन बाद बुधवार को शहर के सभी होटल्स और रेस्टोरेंट आदि खोले गए। सभी जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइन का पालन किया गया है। हालांकि इतने दिनों बाद होटल आदि खुलने के बाद भी काम काफी धीमा रहा और व्यापारी निराश ही दिखे। रेस्टोरेंट्स और ढाबे भी सुबह से खुल गए लेकिन कोई कस्टमर नहीं आए इक्का-दुक्का ऑनलाइन आर्डर ही आए। होटल वाले व्यापारी बुकिंग ना होने से काफी निराश दिखे। हालांकि सभी जगहों पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था थी। क्राकरी भी यूज एंड थ्रो इस्तेमाल किए जा रहे थे।
विज्ञापन
सीन -1 दोपहर 12-00 बजे
आरडीसी स्थित कृष्णा सागर रेस्टोरेंट सुबह खुला था। सुबह से रेस्टोरेंट खुलने के बाद दोपहर के करीब महज दो टेबल पर कुछ लोग बैठे दिखे। सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई, खाने के टेबल भी दूर-दूर लगाए गए थे। संचालक का कहना था कि ऑनलाइन ऑर्डर आ रहे हैं लेकिन टेबल बुकिंग काफी कम रही है।
विज्ञापन
दोपहर - 1-00 बजे
आरडीसी स्थित हाांडी रेस्टोरेंट को सुबह साफ-सफाई के बाद खोला गया था। जिसमें सिर्फ एक टेबल पर दो लोग बैठे दिखे। संचालक ने बताया कि भी इक्का-दुक्का कस्टमर ही आ रहे हैं। साफ-सफाई और शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन होटल, रेस्टोरेंट आदि खुले हैं लेकिन बुकिंग ना के बराबर रही है। जब तक ट्रेन और आवागमन पूरी तरह नहीं खुलेंगे तब तक व्यापार पर काफी असर रहेगा। सभी ने प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं की हैं लेकिन बुकिंग ना आने से काफी निराश हैं।-तिलक रहेजा, बैंक्वेट एंड फार्म हाउस लीज होल्डर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
पहले दिन का व्यापार काफी निराशाजनक रहा। ऑनलाइन स्विगी और जोमैटो के आर्डर आए लेकिन टेबल बुकिंग नहीं हुई। कितना खाना तैयार करें इसको लेकर अभी असमंजश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि हम प्रशासन की सभी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।- सुमित त्यागी, रेस्टोरेंट संचालक
सिर्फ एक बुकिंग हुई। इसके अलावा शादी की बुकिंग आ रही है जिसमें हमें घाटा ही हो रहा है। महज 30 लोगों के लिए अगर हम होटल बुक करते हैं तो प्रति व्यक्ति जितना पेमेंट मिलेगा उससे ज्यादा खर्चा हमारे होटल का हो जाएगा। हमनें सैनिजाइजेशन,थर्मल स्क्रीनिंग, सहित अन्य व्यवस्थाएं कर रखी हैं। रेस्टोरेंट अभी नहीं खुला है। रूम भी कस्टमर के जाने के बाद 24 घंटे के लिए सील किया जाएगा और सैनिटाइजेशन के बाद ही दोबारा कस्टमर को दिया जाएगा।-सचिन शर्मा, सेल्स हेड फाच्यून ग्रेजिया
77 दिन बाद खुले माल्स, फूड कोर्ट, किड्स जोन, मल्टीप्लेक्स रहे बंद
लॉकडाउन के 77 दिन बाद शहर के सभी माल्स गुरुवार को खोले गए। इसकी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। सभी माल्स में सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए स्टीकर आदि लगाए गए हैं। मंगलवार को एमडीम सिटी ने सभी माल्स का निरीक्षण भी किया था और सभी से व्यवस्थाओं की रिपोर्ट भी बुधवार शाम तक मांगी गई थी। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होने के बाद और कमियों को पूरा करने के बाद ही माल्स खोले गए। माल्स में गुरुवार से सिर्फ रिटेल दुकानें खुलेंगी। जिसमें किड्स जोन, पन जोन, फूड कोर्ट, जिम और मल्टीप्लेक्स नहीं खुलेंगे। रिटेल दुकानदारों को भी पूरी सतर्कता बरतने और शारीरिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओप्यूलेंट माल के कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर अतीक सैफी ने बताया कि डिस्टेसिंग के लिए स्टीकर वगैरह लगा दिए गए हैं। इसके अलावा सभी गार्ड्स और स्टफ को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। माल को पूरी तरह सैनिटाइज भी कराया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से टीम आई थी जिन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्था से संतुष्ट भी दिखे। फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स मल्टीप्लेक्स और प्लेंइंग जोन नहीं खुलेंगे। गुरुवार को सुबह नौ बजे माल खोला गया।