{"_id":"2565d8ddb4822f0ecf44d3c4ddd686c3","slug":"ghaziabad-greno-was-the-easy-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-ग्रेनो की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-ग्रेनो की राह हुई आसान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच सफर आसान हो गया है। विजयनगर से कासना के बीच सीधी बस सेवा शुरू हो गई है, जो कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि इस रूट पर दो बसें चलेंगी। पहली बस नोएडा डिपो से 6:30 बजे गाजियाबाद को रवाना होगी जो गाजियाबाद सुबह करीब 7:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह बस वहां से करीब आठ बजे से चलेगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे कासना पहुंचेगी। दूसरी बस नोएडा डिपो से 5:45 बजे कासना के लिए रवाना होगी जो कि 6:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहां 15 मिनट रुकने केबाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। दोनों बसें दिन भर में आठ ट्रिप लगाएंगी। ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद से लगभग हर घंटे बस मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि ये बसें गाजियाबाद डिपो से वाया लालकुआं, विजयनगर, टिगरी गोलचक्कर, गौर सिटी, बिसरख, इंटर कॉलेज, सीआरपीएफ, सूरजपुर, कलक्ट्रेट, पेप्सी, जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, डेल्टा, नवादा और सिग्मा होते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो तक चलेंगी।
इस रूट पर बसें चलाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैटों का पजेशन मिलने लगा है। इस बस के जरिये वे भी ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से जुड़ जाएंगे।
गाजियाबाद से ग्रेटर नोेएडा के लिए तय समय-7:30-8:00, 8:30-8:45, 11:15-11:30, 12:00-13:00, 15:30-15:45, 16:15-16:30
ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद के लिए तय समय-6:45-7:00, 9:30-9:45, 10:15-10:30, 13:00-14:00, 14:30-14:45, 17:15-17:30, 18:00-18:15