{"_id":"5e25567f8ebc3e4afa1d2100","slug":"ghaziabad-dibai-mla-anita-lodhi-driver-committs-suicide-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: डिबाई विधायक के ड्राइवर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: डिबाई विधायक के ड्राइवर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 20 Jan 2020 12:57 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा सीट से विधायक अनिता लोधी के ड्राइवर ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। घटना गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर छह की रामप्रस्थ ग्रीन सोसाइटी की है, जहां फ्लैट संख्या जी 503 में मृतक ड्राइवर रहता था। विधायक के आठ स्टाफ इसी फ्लैट में रहते थे।
विज्ञापन
मृतक चालक का नाम जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू है। 27 वर्षीय चालक डिबाई का रहने वाला है। उसने फ्लैट में पंखे में फंदा लगाकर घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह विधायक के गनर को दिल्ली जाना था। जाने से पहले उसने विधायक को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद विधायक के पति मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस को सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन