{"_id":"67954dc6a91eefc416035d13","slug":"ghaziabad-attempt-to-convert-a-woman-by-sexually-exploiting-her-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : महिला का यौन शोषण कर धर्मांतरण कराने का प्रयास, पीड़िता के पति ने दर्ज कराई एफआईआर; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : महिला का यौन शोषण कर धर्मांतरण कराने का प्रयास, पीड़िता के पति ने दर्ज कराई एफआईआर; आरोपी गिरफ्तार
Sun, 26 Jan 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:18 AM IST
सार
पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला का अपहरण कर यौन शोषण के बाद धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 में खोड़ा क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। खोड़ा में ही रहने वाले इमरान नामक युवक से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। इसका पता उन्हें कई माह बाद चला। नौ जनवरी को उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गईं। काफी तलाश करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तब उन्होंने थाने में गुमशुदगी लिखा दी। उन्हें कई दिन बाद पता चला कि उनकी पत्नी इमरान के साथ गई है।
विज्ञापन
महिला ने पूछताछ में बताया कि इमरान उसे कई मस्जिदों में लेकर गया। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद में ही घूमते रहे। महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी के धर्मांतरण का प्रयास किया गया है। एसीपी कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर थाने में इमरान के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन