फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad 50 balmiki families convert into buddhism against hathras case and cast assault administration reach on spot to resolve all update

गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज के 236 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म, बोले- हाथरस कांड से हैं नाराज

Wed, 21 Oct 2020 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad 50 balmiki families convert into buddhism against hathras case and cast assault administration reach on spot to resolve all update
वाल्मीकि बस्ती में 50 परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के करहेड़ा गांव में 236 वाल्मीकि समाज के लोगों ने बौद्ध धर्म को अपना लिया है। इस घटना के बाद शुरुआत में तो पुलिस प्रशासन इससे इनकार कर रहा था, लेकिन अब आला अधिकारी मौके पर पहुंंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि गांव में रहने वाले कुछ लोग उनके साथ जातीय उत्पीड़न करते हैं, इसके चलते उन लोगों ने 14 अक्तूबर को बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके साथ ही बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों में हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भी नाराजगी है।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को भी अपने धर्म परिवर्तन का कारण बताया है। शुरुआत में पुलिस का कहना था कि, मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है अब तक मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे बस्ती
करहेड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती में करीब 50 परिवार के 236 लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया जिसकी सूचना मिलने के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। अभी मौके पर एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। धर्म परिवर्तन करने के पीछे लोगों ने हाथरस कांड में दलित परिवार पर उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप भी लगाया है।

बाबा साहेब अंबेडकर के प्रपौत्र से मिलने के बाद अपनाया बौद्ध धर्म
करहेड़ा में बौद्ध धर्म अपनाने वाले बस्ती के निवासी पवन वाल्मीकि(अब पवन बौद्ध) ने बताया कि बीती 13 अगस्त को वह मुंबई में अपना इलाज कराने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर से हुई।

वहां पर पवन ने बौद्ध धर्म की 22 प्रतिज्ञा लेकर धर्म परिवर्तन कर लिया। उसके बाद 14 अक्तूबर को वाल्मीकि बस्ती में ही 235 अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर धर्म परिवर्तन कर लिया। बुधवार सुबह मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 


आनन-फानन में डीएम अजय शंकर पांडेय और एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की। पवन के मुताबिक बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों ने डीएम को हाथरस कांड में एससी/एसटी परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 15 अन्य मांगों की लिखित शिकायत दी। डीएम अजय शंकर पांडे ने परिवारों को जल्द ही समाधान कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed