{"_id":"0049a66a6f4ec60bf1794fa21450f74e","slug":"get-on-the-road-today-after-thinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सड़क पर सोच समझ कर ही निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सड़क पर सोच समझ कर ही निकलें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार दोपहर तीन से रात 10 बजे तक झांकियां निकाली जाएंगी। ये कई मार्गों से होकर निकलेंगी, इस दौरान उन रूटों पर जाने से बचें, जाम मिल सकता है।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा, लेकिन झांकियों के दौरान उस रूट का ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोका जा सकता है। लिहाजा वैकल्पिक मार्गों से आएं-जाएं तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
झांकियां सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर घूकना से शुरू होकर भट्टा रोड, हरवंशनगर, आर्यनगर और शिब्बनपुरा से होकर वापस घूकना आकर समाप्त होंगी। लिहाजा इस रूट पर जाने से बचें।
विज्ञापन