फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   German woman raped by the auto driver, complained to the Commission

दिल्ली में जर्मन लड़की से रेप, दो महीने तक नहीं की शिकायत

Sun, 28 Feb 2016 01:24 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
German woman raped by the auto driver, complained to the Commission

दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में एक जर्मन युवती के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग को ई-मेल भेजकर इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


शिकायत में युवती ने एक ऑटो चालक पर रेप करने और उसके कुछ सहयोगियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग की बुलावे पर दिल्ली आई पीड़िता की शिकायत पर प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक गत 5 फरवरी को जर्मनी की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने महाराष्ट्र से महिला आयोग को एक मेल भेजा था। जिसमें उसने गत वर्ष 14 दिसंबर को दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में रेप किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात वह अपने होटल से बाहर घूमने निकली थी

German woman raped by the auto driver, complained to the Commission

शिकायत में उसने बताया कि वह अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ दिसंबर में काम के सिलसिले में दिल्ली में थी। वह प्रसाद नगर इलाके में होटल में ठहरी थी। पीड़िता के मुताबिक, घटना वाली रात वह अपने होटल से बाहर घूमने निकली थी।

इस दौरान वह रास्ता भटक गई। उसने एक ऑटो वाले को होटल तक पहुंचाने के लिए कहा। ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया।

किसी तरह से वह भागकर दूसरे रास्ते पर आई। उस रास्ते पर फिर से आरोपी ऑटो चालक मिल गया। इस बार उसके ऑटो में कई लोग मौजूद थे।

पीड़िता ने एक आरोपी की जीभ को काट लिया

German woman raped by the auto driver, complained to the Commission

उनको देखकर पीड़िता भागी लेकिन ऑटो में मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।


पीड़िता ने एक आरोपी की जीभ को काट लिया। जिसकी वजह से आरोपी चिल्लाने लगा। शोर शराबा होने पर सभी आरोपी भाग गए और पीड़िता मुख्य सड़क पर आ गई।

वह डरी सहमी पटरी पर बैठी थी। जिसे देखकर एक बाइक सवार ने उससे पूछताछ की और फिर उसे होटल तक छोड़ दिया। डरी सहमी और विदेशी जमीन पर होने की वजह से पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।

German woman raped by the auto driver, complained to the Commission

आयोग ने पीड़िता को दिल्ली आने और पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। गत 19 फरवरी को वह कार्यालय पहुंची और आयोग में पीड़िता की काउंसलिंग करने के बाद 20 फरवरी को पुलिस में इसकी शिकायत करवाई।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। मामला दर्ज होने में देरी किए जाने पर महिला आयोग ने मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा।

नोटिस मिलने के बाद 24 फरवरी की रात प्रसाद नगर थाने में पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed