फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   German girlfriend were in shock over the death of Gautama.

जर्मन गर्लफ्रेंड की मौत से सदमें में थे गौतम

Mon, 17 Nov 2014 01:00 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Mon, 17 Nov 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
German girlfriend were in shock over the death of Gautama.

महागुन मेंशन में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौतम झा की मौत के मामले में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद उसके डिप्रेशन में आना कारण सामने आ रहा है। दरअसल, जिस महिला से गौतम के संबंध थे, वह विधवा थी। ऐसे में परिजनों को इस संबंध से ऐतराज था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिछले दिनों गौतम के पिता ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया था और जर्मनी जाने से रोक दिया था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में थे।

मूलरूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले गौतम का परिवार बिहार में ही रहता है। शनिवार को उनकी मौत के बाद रविवार सुबह गौतम के जीजा अशोक थाना इंदिरापुरम पहुंचे।
विज्ञापन


एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि गौतम का लंबे समय से जर्मनी की एक महिला के साथ प्रेेम प्रसंग चल रहा था। महिला के विधवा होने के चलते गौतम के परिजनों को इस संबंध से ऐतराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा की आईआरआईएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौतम कई बार महिला से मिलने जर्मनी जा चुके थे। मगर कुछ समय पहले उसके पिता ने जर्मनी जाने से रोक दिया और पासपोर्ट अपने पास रख लिया था।

वहीं करीब 15 दिन पहले महिला की मौत के बाद से गौतम सदमे में थे। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह दोस्तों से बातचीत भी नहीं करते थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

गौरतलब है कि शनिवार शाम सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौतम का शव महागुन मेंशन स्थित फ्लैट में मिला था। पिता के लगातार फोन नहीं उठाने पर जब दोस्त उसके फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो गौतम का शव पड़ा मिला था।


शराब या जहरीले पदार्थ से हुई मौत, जांच जारी
एसओ ने बताया कि शराब की बोतलों के पास एक सफेद रंग का पाउडर भी मिला है। जिसे पुलिस नशीला पदार्थ मान रही है।

एसओ ने बताया कि पदार्थ जहर भी हो सकता है। जांच के लिए इस पाउडर को फॉरेंसिक लैब भेेजा गया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गौतम का शव जीजा अशोक को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed