फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   General VK Singh ex adviser daughter arrested, to save cousin brother ask 50 lakh ransom

केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के पूर्व सलाहकार की बेटी गिरफ्तार, भाई को बचाने के लिए रची ये साजिश

Sat, 12 Oct 2019 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
General VK Singh ex adviser daughter arrested, to save cousin brother ask 50 lakh ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार डॉ. एसपी सिंह की बेटी को कविनगर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने फुफेरे भाई को मुकदमे से बचाने के नाम पर 50 लाख रुपये मांग रही थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों डॉ. एसपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें रंगदारी के मुकदमे में पीड़ित भांजा भी सहआरोपी है। उक्त मामले में गैंगस्टर न लगने देने की बात कहकर युवती उससे रकम मांग रही थी।
विज्ञापन


राजनगर निवासी पल्लव कुमार सिंह ने पिछले महीने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि डॉ. एसपी सिंह उनके मामा लगते हैं। उनकी बेटी आरुषि उन्हें व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर 50 लाख रुपये की मांग कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लव कुमार सिंह का कहना है कि आरुषि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट न लगने देने की बात कह रही थी। वह पुलिस में सेटिंग होने का झांसा देकर उससे रकम ऐंठना चाह रही थी।

काफी दिनों तक परेशान होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद ईस्ट ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली निवासी आरुषि को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed