फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam who stabbed his friend was caught by Delhi Police after chasing him for 600 km

दोस्ती का दुश्मन बना पैसा: दोस्त को चाकू मारने वाले गौतम को पुलिस ने 600 KM पीछाकर दबोचा, योगेश की हालत नाजुक

Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
सार

सीडीआर की मदद से पता चला कि आरोपी हरिद्वार भाग गया है। पुलिस की एक टीम को हरिद्वार भेजा गया, लेकिन लगातार वह लोकेशन बदलता रहा। 

विज्ञापन
Gautam who stabbed his friend was caught by Delhi Police after chasing him for 600 km
हमलावर गौतम सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपयों के लेनदेन में दोस्त को चाकू से गोदने वाले गौतम सक्सेना (19) को मध्य जिला पुलिस ने 600 किलोमीटर पीछाकर गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी हरिद्वार भाग गया था। सैकड़ों किलोमीटर चक्कर लगवाने के बाद आरोपी दिल्ली पहुंचा तो पुलिस ने उसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एमसीडी टोल से पकड़ लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 12 फरवरी को पहाड़गंज इलाके में योगेश कश्यप (21) पर चाकू से छह-सात वार किए गए थे। योगेश की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

पहाड़गंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व अन्य टीमों को जांच में लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, एएटीएस इंचार्ज आरएस त्यागी व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी से पड़ताल की। सीडीआर की मदद से पता चला कि आरोपी हरिद्वार भाग गया है। पुलिस की एक टीम को हरिद्वार भेजा गया, लेकिन लगातार वह लोकेशन बदलता रहा। 

इस बीच पता चला कि आरोपी पहाड़गंज में किसी के संपर्क में है। उस पर नजर रखने पर पता चला कि आरोपी सोमवार को दिल्ली की ओर गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे एमसीडी टोल से गिरफ्तार कर लिया। 


पूछताछ में आरोपी गौतम ने बताया कि योगेश उसका दोस्त है। उसने कुछ समय पहले उसे 30 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। घटना वाले दिन दोनों में रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद गौतम ने चाकू से हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed