{"_id":"5e8bce6c8ebc3e735433ba8d","slug":"gautam-gambhir-said-one-thousand-ppe-kits-will-be-given-to-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः गौतम गंभीर ने कहा, एक हजार पीपीई किट देंगे दिल्ली सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः गौतम गंभीर ने कहा, एक हजार पीपीई किट देंगे दिल्ली सरकार को
Tue, 07 Apr 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक हजार पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट दिल्ली सरकार को देने की पेशकश सोमवार को की। दिल्ली सरकार के केंद्र पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए फंड राज्य सरकार को नहीं देने के आरोपों के बाद गंभीर ने पेशकश की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर गंभीर ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा। इसमें कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी, जिसका अभी तक जवाब नहीं मिला। वहीं, उपमुख्यमंत्री फंड की कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन
गंभीर ने कहा कि इस संकट के समय फंड की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए। लिहाजा, सहायता राशि में 50 लाख रुपये का और इजाफा कर रहे हैं। दिल्ली सरकार को एक करोड़ रुपये की राशि देना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्विटर पर टैग भी किया।
विज्ञापन
इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताते हुए कहा कि फंड की कमी नहीं है। पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) की कमी है। कुछ देर बाद गंभीर ने एक हजार पीपीई किट दिल्ली सरकार को देने की पेशकश की।
इससे पहले गंभीर ने कहा था कि प्रचार में करोड़ों खर्च करने वाली सरकार के पास किट नहीं हैं। जनता पर ये पैसा खर्च होता तो कुछ भला हो जाता। अरविंद केजरीवाल के दो हथियार हैं, घड़ियाली आंसू बहाना और आरोप दूसरे पर मढ़ना।