Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gates 1 to 5 at Safdarjung Hospital declared a 'no parking' zone.

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में गेट नंबर 1 से 5 तक नो पार्किंग जोन घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क या फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने पर कटेगा चालान, क्रेन से उठाई जाएंगी गाड़ियां
विज्ञापन


सिमरन
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर 1 से लेकर गेट नंबर 5 तक, एमआरडी सेक्शन और ओपीडी ब्लॉक से होकर गुजरने वाले पूरे मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों को क्रेन से उठाकर हटाया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, लंबे समय से परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बनी हुई थी। डॉक्टर, कर्मचारी और अस्पताल आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे और फुटपाथ पर खड़े कर देते थे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को पैदल आने-जाने में परेशानी होती थी। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी मेडिकल वाहनों की आवाजाही भी बाधित होती थी। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में आपातकालीन सेवाओं के रास्ते में बाधा आने से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

एसएसबी और न्यू इमरजेंसी ब्लॉक में करनी होगी पार्किंग
नए आदेश के तहत गेट नंबर 1 से 5 तक के पूरे निर्धारित मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। यह नियम अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और बाहर से आने वाले आगंतुकों सभी पर समान रूप से लागू होगा। सड़क किनारे और फुटपाथ पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। डॉक्टरों, कर्मचारियों और आगंतुकों को अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) के बेसमेंट तथा न्यू इमरजेंसी ब्लॉक (एनईबी) की पार्किंग में खड़े करने होंगे। सुरक्षा विंग को निर्देश दिया गया है कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को तत्काल टो किया जाए। टोइंग के दौरान वाहन को होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी।
कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अलग-अलग जुर्माना
प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी निर्धारित कर दी है। अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों के नो पार्किंग जोन में दोपहिया वाहन खड़ा करने पर 200 रुपये और चारपहिया वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अस्पताल आने वाले आगंतुकों के दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहनों के लिए 200 रुपये जुर्माना तय किया गया है।

विभागाध्यक्षों को नियमों की जानकारी देने के निर्देश
अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और अनुभाग प्रभारियों को नए पार्किंग नियमों की जानकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में यातायात को सुचारु बनाना और एंबुलेंस सहित सभी आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता हमेशा खुला रखना है। उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed