फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Garhwal Heroes and CISF Protectors end in a draw

Delhi NCR News: गढ़वाल हीरोज और सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स में मुकाबला ड्रॉ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
-अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया दिल्ली प्रीमियर लीग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया मुकाबला रोमांचक अंदाज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स और गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच ड्रॉ हो गया।


गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब ने 27वें मिनट में बढ़त मिली, जब स्ट्राइकर सिद्धार्थ खीची ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया। इसके बाद सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स ने वापसी के लिए लगातार दबाव बनाया। मिडफील्डर पवन प्रताप सिंह, जैकब सी और भोला सिंह ने कई अच्छे मूव बनाए, जबकि डिफेंडर मोहम्मद खालिद और आदित्य ने डिफेंस को मजबूती दी।
विज्ञापन



दूसरे हाफ में सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स ने बराबरी का गोल कर मुकाबले को फिर रोमांचक बना दिया। गढ़वाल हीरोज की ओर से कप्तान रॉबिन्सन सिंह खुमुकचाम, वांश्वाडामे डिएंगडोह और गोलकीपर जी. एस. तारा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed