गर्ग की AAP से छुट्टी, केजरीवाल का किया था स्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में स्टिंग का भूचाल लाने वाले राजेश गर्ग की आम आदमी पार्टी से छुट्टी कर दी गई, उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है।
यूं तो स्टिंग के बाद से राजेश गर्ग पर आम-आदमी पार्टी के नेता लगातार वार कर रहे थे, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर उनको पार्टी से बेदखल कर दिया गया है।
आपको बता दें कि गर्ग ने कुमार विश्वास को कानूनी नोटिस भी जारी कर दिया है वहीं लगातार वो आप की नीतियों और उनके नेताओं पर हमले के करते जा रहे थे।
कौन है राजेश गर्ग जो पार्टी से हुए बेदखल
राजेश गर्ग आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। अचानक से केजरीवाल का टेप मीडिया में सामने लाने की वजह से चर्चा का हिस्सा बुन गए थे।
गर्ग की वजह से पार्टी को मीडिया में खासी किरकिरी करानी पड़ी थी। गर्ग के स्टिंग का टेप आने के बाद अंजली दमानिया ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया।
राजेश गर्ग के स्टिंग के बाद आप के खिलाफ लगातार स्टिंग का दौर चला, और पूर्व कांग्रेसी नेता भी आमआदमी पार्टी के खिलाफ स्टिंग जारी करने की बात करते रहे थे।