{"_id":"33ca46a6bec727398189659316df6e98","slug":"gangrep-bottle-was-broken-by-threatening-gonpane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी बोतल घोंपने की धमकी देकर किया था गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी बोतल घोंपने की धमकी देकर किया था गैंगरेप
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की शिकार छात्रा ने बृहस्पतिवार को अपने बयान में कहा कि बुधवार शाम पौने चार बजे वह कोचिंग जा रही थी। तभी नवीन, टीटू और अमन ने उसे स्कार्पियो कार में खींच लिया और मुंह भींचकर नोएडा ले गए।
मदद के लिए चिल्लाने पर नशे में टल्ली टीटू ने शराब की बोतल तोड़कर उसके पेट में घोंपने की धमकी दी और पिटाई की।
नवीन और टीटू ने उसके साथ रेप किया, जबकि अमन ने उसके दोनों हाथ पकड़े हुए थे। तीनों ने उसे घर जाकर बताने पर उसके भाइयों को मारने की धमकी दी थी।
दूसरी तरफ, गैंगरेप मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उन पर रेप के अलावा पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
दूसरी तरफ, छात्रा की तबियत खराब है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने ये भी बताया कि तीन दिन पहले भी नवीन उर्फ नोडी ने उसका रास्ता रोका था तो उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी।
कार टीटू की थी। छात्रा को कार मे ले जाते हुए उसकी सहेलियों ने देख लिया था । सहेलियों ने ही परिजनों को जानकारी कोचिंग से लौटने के बाद दी थी।
परिजनों ने कहा कि अगर सहेलियां इस बात की जानकारी पहले ही दे देती तो शायद घटना को रोका जा सकता था। बता दें कि बुधवार शाम हाईस्कूल की छात्रा (16) को कार सवार युवकों ने अगवा कर नोएडा के होटल में ले जाकर गैंगरेप किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
रिश्ते में भाई है मुख्य आरोपी
गैंगरेप का आरोपी नवीन उर्फ नोडी रिश्ते में पीड़िता का दूर का भाई है।
निकनेम से पकड़ में आया आरोपी
आरोपियों का पता उनके निकनेम से चला। पीड़िता ने परिजनों को बताया था कि उसे कार में अगवा कर ले जाने वाला मुख्य आरोपी नवीन उर्फ नोडी था। पुलिस को नोडी के नाम से आरोपी का पता चला। वह भीमनगर का रहने वाला है।
आरोपियों का प्रोफाइल
नवीन - बीसीए स्टूडेंट, उम्र 20 साल
टीटू - बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी, उम्र 28 साल, शादीशुदा, एक बच्ची का पिता
अमन - 12वीं का छात्र, उम्र 18 साल