नाबालिग से 5 दिन तक गैंगरेप का मामला, मेडिकल के लिए भटक रही पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता दो दिन से मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में भटक रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मेडिकल किट को महिला कांस्टेबल साथ लेकर घूम रही है।
दादरी निवासी नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि लड़की को घर से अगवा करके 5 दिन तक चार लोगों ने गैंगरेप किया था। पीड़ित ने दो आरोपियों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए दादरी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि वहां पर देर शाम तक मेडिकल नहीं किया और बाद में मेडिकल किट पुलिस महिला कांस्टेबल को देकर दादरी भेज दिया गया। पीड़िता दादरी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो उसे भंगेल के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दादरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अमित कुमार का कहना है कि किट नहीं होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दुष्कर्म की एफआईआर के बाद आयोग से गुहार
वहीं एक मामला ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र का है, यहां एक कॉलेज के लैब टेक्निशियन की पत्नी ने पड़ोसी पर अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की पत्नी ने भी पीड़िता के पति पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके चलते इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत महिला आयोग व एसएसपी से कर न्याय की गुहार लगाई है।
मूलरूप से बागपत निवासी लैब टेक्निशियन की पत्नी ने लगभग एक माह पहले मीडिया के सामने आकर पड़ोस में रहने व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि उसका पड़ोस में रहने वाली महिला के घर आना जाना था। एक दिन महिला ने उसे नशीली चाय पिला दी और उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि, पुलिस शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके कुछ दिन बाद ही नामजद आरोपी की पत्नी ने लैब टेक्निशियन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।