फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang stole fortuner car in Mukherjee Nagar Mini Market Delhi

दिल्ली: कार सवार बदमाश पार्किंग में खड़ी गाड़ी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 09 Feb 2022 10:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 10:09 AM IST
सार

मुखर्जी नगर के मिनी मार्केट में कार सवार बदमाश पार्किंग में खड़ी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
gang stole fortuner car in Mukherjee Nagar Mini Market Delhi
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में कार सवार बदमाश एक दूध कारोबारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को चोरी कर फरार हो गए। आरोपी उनकी दुकान के पास बनी ओपन पार्किंग में एक अन्य कार से आए। पांच मिनट के भीतर ही आरोपियों ने कार चोरी की और रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया। इससे खफा होकर परिवार ने ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सोशल मीडिया पर हुई हलचल के बाद तुरंत पुलिस अधिकारी हरकत में आए। 
विज्ञापन


कार की जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बना दी गई हैं। कार की भी तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने कार की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये देने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से बागपत के गढ़ी-सिरोही गांव के रहने वाले रकम सिंह परिवार के साथ तिमारपुर के गोपालपुर गांव में रहते हैं। इनका मुखर्जी नगर इलाके में दूध का कारोबार है। मिनी मार्केट में इनकी दुकान व गोदाम है। 

ओपन पार्किंग में पार्क की थी गाड़ी
रकम सिंह ने बताया कि रविवार देर रात को इन्होंने दुकान के पास बनी ओपन पार्किंग में अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो पार्किंग से उनकी गाड़ी गायब थी। तलाश करने के बाद परिवार ने मामले की खबर पुलिस को दी। 


शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
रकम सिंह का कहना है कि पुलिस ने शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यदि समय पर गाड़ी की तलाश की जाती तो शायद उसका पता चल जाता। देर शाम उनके बेटे सचिन ने घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों को ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। लोकल पुलिस, एएटीएस व स्पेशल स्टाफ की टीम कार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed