घर में घुस कर किया गैंगरेप, कमरे में घुस बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की गैर मौजूदगी में बृहस्पतिवार की रात घर के अंदर घुसे तीन युवकों ने एक महिला को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, अन्य दो की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह कंपनी के काम से शहर के बाहर गया था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे थे।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जैकी, सोनू और अक्षय दीवार फांद कर घर में घुस आए। तीनों ने महिला को दबोच लिया। महिला ने मदद के लिए चिल्लाने का प्रयास किया तो अक्षय ने उसका मुंह दबा दिया और जैकी ने दुष्कर्म किया।
एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
इसके बाद अक्षय ने भी दुष्कर्म किया। सोनू ने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह छूट कर पीड़िता अपनी जेठानी के कमरे में घुस गई और आपबीती बताई।
मामले की जांच कर रही महिला एसआई कमला ने बताया कि जैकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू और अक्षय को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।