{"_id":"67bad9569075cb7ddd0f74b0","slug":"gang-made-fake-birth-certificates-for-2-91-lakh-people-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fake Birth Certificates: गिरोह ने बनाए 2.91 लाख लोगों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, बांग्लादेशियों से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake Birth Certificates: गिरोह ने बनाए 2.91 लाख लोगों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, बांग्लादेशियों से कनेक्शन
Sun, 23 Feb 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:46 PM IST
सार
भारत के फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से रहने का मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह ने 2.91 लाख लोगों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बना दिए। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ये बातें कही हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के लिए भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने वाला गिरोह बहुत ही बड़े स्तर पर सक्रिय था। इस गिरोह ने कुछ ही महीने में 2,91000 लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिए थे।
साथ ही बांग्लादेशियों के पास से भारी मात्रा में भारतीय आधार कार्ड व वोटर कार्ड मिले हैं। आरोपी पांच से 25 रुपये में हर तरह का फर्जी भारतीय दस्तावेज बना देते थे। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ये बातें कही हैं।
आप के पूर्व विधायक महेंद्र गोयल को अभी तक दिल्ली पुलिस ने क्लीनचिट नहीं दी है। अमर उजाला के पास इस चार्जशीट की एक प्रति है। चार्जशीट करीब 12 लोगों के खिलाफ दाखिल की गई है। इनमें से पांच बांग्लादेशी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से मिले फर्जी आधार कार्डों को लेकर यूआईडीएआर्ट ने दिल्ली पुलिस को काफी रिपोर्ट दे दी है। चार्जशीट में कहा गया है कि दक्षिण जिला पुलिस ने सबसे पहले चार आरोपी मृदुल मियां उर्फ आकाश अहमद, शिंथिया, रीपा और फरदीन को गिरफ्तार किया था।

सभी के पास से उनके नाम के बने काफी फर्जी आधार कार्ड पाए गए। जांच में पता लगा कि मृदुल रोहिणी स्थित पूनम ऑनलाइन सेंटर के संपर्क में था। सेंटर चला रहे साहिल सहगल से पूछताछ की तो उसके व्हाट़्सएप चैट से नए आधार कार्ड बनाने और आधार अपडेशन के रिसिप्ट थीं।
जांच में पता लगा कि सेंटर के लिए रोहिणी स्थित कर्नाटका बैंक का आधार सेंटर ऑपरेटर का मो.अफरोज काम करता था। आरोपी मो. अफरोज ने स्वीकार किया है कि वह पैसे के लिए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाता था। मृदुल रणजीत के जरिए मो. अफरोज के संपर्क में आया था। रणजीत की दुकान से आप के रिठाला से पूर्व विधायक मोहिंदर गोयल की सील मिली है। पुलिस ने विधायक की सील (मुहर) को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
जनता पोर्टल/प्रिंट्स पर बनते थे फर्जी कागजात
दक्षिण जिला पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि साहिल सहगल से पूछताछ में पता लगा कि जनता प्रिंट्स पर सारे कागजात बनते थे। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बांग्लादेशी नागरिक मृदुल मियां के घर से भारी संख्या में फर्जी वोटर कार्ड मिले हैं।

पुलिस ने ये भी कहा कि वेबसाइट जनता प्रिंट्स से करीब 2,91000 लोगों का जन्म प्रमाण पत्र बनने का डाटा मिला है। इनके डाटा को खंगाला जा रहा है और और भी कागजात बनाने का डाटा मिलने की पूरी संभावना है।
5 से 25 रुपये में बन जाते थे कागजात
पुलिस ने कहा कि आरोपी सोनू कुमार उर्फ राघव फर्जी प्रमाणपत्र व आईडी मात्र 5, 10, 20 व 25 रुपये में बनवा देता था। पुलिस ने जनता प्रिंट्स की ईमेल आईडी, लैपटॉप व कस्टूमर केयर नंबर को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी सोनू कुमार उर्फ राघव फर्जी प्रमाणपत्र व आईडी मात्र 5, 10, 20 व 25 रुपये में बनवा देता था। पुलिस ने जनता प्रिंट्स की ईमेल आईडी, लैपटॉप व कस्टूमर केयर नंबर को जब्त कर लिया है।
विधायक के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया जाएगा
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि अभी कुछ रिपोर्ट आनी बाकी हैं। साथ ही आप के पूर्व विधायक गोयल व उनकी मुहर को लेकर जांच चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस कारण जल्द ही पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।