Delhi: लाइक-शेयर कराने के नाम पर करोड़ों ठगे, सैकड़ों लोगों को इस तरह से शिकार बना चुके हैं शातिर जालसाज
आरोपियों की पहचान कानपुर की एन-2 रोड स्थित लाल बंगला निवासी अंकित गुप्ता और पलवल के शिवपुरी निवासी भारत भूषण के रूप में हुई है। आरोपी अंकित ने बीटेक कर रखी है। आरोपी मुंबई, यूपी और बेंगलुरु में बैठकर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब और लाइक-शेयर कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में बीटेक ग्रेजुएट युवक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
आरोपियों की पहचान कानपुर की एन-2 रोड स्थित लाल बंगला निवासी अंकित गुप्ता और पलवल के शिवपुरी निवासी भारत भूषण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिमकार्ड, एक चेकबुक, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी अंकित ने बीटेक कर रखी है।
छानबीन के दौरान देशभर की करीब 30 शिकायतें गिरोह से जुड़ी हैं। बाकी शिकायतकर्ताओं को ढूंढा जा रहा है। गिरोह के दो लोग बेंगलुरु में भी मौजूद हैं। पुलिस की एक टीम को आरोपियों की तलाश में भेज दिया गया है। आरोपी मुंबई, यूपी और बेंगलुरु में बैठकर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि एक दिसंबर को शाहदरा जिला निवासी नाजरीन कौर ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह पार्ट टाइम नौकरी देख रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने देखा कि लाइक-शेयर करने और आसान काम के बदले ठीक-ठाक पैसे देने की बात की जा रही है।
पीड़िता ने इस ग्रुप में 1000 रुपये निवेश कर दिए। इसके बदले उन्हें 1300 रुपये दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने धीरे-धीरे लाभ बढ़ाकर उसे जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे उससे 1.98 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
ऐसे पकड़े गए
साइबर थाना पुलिस ने एसआई पुष्पेंद्र पांडेय व अन्य की टीम का गठन किया। टीम ने सबसे पहले उन खातों की पड़ताल की, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। एक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। उस खाते से लिंक मोबाइल नंबर की जांच की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने अंकित गुप्ता नामक आरोपी को दिल्ली के पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके साथी भारत भूषण को पलवल से दबोच लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि इनके गैंग के दो और लोग बेंगलुरु में हैं। गिरोह का मास्टर माइंड अंकित गुप्ता है, जिसने बीटेक कर रखी है। गिरोह देशभर के सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुका है।