फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganesh Mahotsav will run from 19 to 23 September

Delhi: गणेश पंडाल में दिखेगी जी-20 और चंद्रयान 3 की झलक, 19 से 23 सितंबर तक चलेगा महोत्सव

Sun, 17 Sep 2023 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Sep 2023 07:51 AM IST
सार

गणेश महोत्सव को लेकर गणेश सेवा मंडल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया हैं।

विज्ञापन
Ganesh Mahotsav will run from 19 to 23 September
गणेश प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भगवान गणेश शेषनाग पर विराजमान होंगे। इसके साथ ही पंडाल में जी-20 व चंद्रयान 3 की झलक देखने को मिलेगी। इसको लेकर लक्ष्मीनगर स्थित बैंक एन्क्लेव का श्री गणेश सेवा मंडल 22वां गणेश महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव 19 से 23 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


महोत्सव को लेकर गणेश सेवा मंडल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया हैं। गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया है कि इस वर्ष 12 फुट की भगवान गणेश की मूर्ति विशाल शेष नाग पर विराजमान होगी। मूर्ति बिल्कुल पर्यावरण अनुकूल है और इसमें किसी भी रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। इसको बनाने में केवल फाइबर का उपयोग किया जा रहा है और रंग भी पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। उन्होंने आगे बताया कि गणेश महोत्सव के इको फ्रैंडली पंडाल में इस बार जी-20 एवं चंद्रयान 3 की झलकियां भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed