फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gajak of Bathinda and Morena will add sweetness to your mouth on Lohri festival

Delhi: लोहड़ी पर मुंह में मिठास घोलेगी बठिंडा और मुरैना की गजक, मखाने की चिक्की बनी लोगों की पहली पसंद

Sun, 12 Jan 2025 08:01 AM IST
विजय पुंडीर सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jan 2025 08:01 AM IST
सार

लोहड़ी को लेकर सदर बाजार, खारी बावली, लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, सरोजिनी नगर समेत कई अन्य बाजार में कई प्रकार की गजक देखने को मिल जाएगी। लेकिन, खारी बावली में मिलने वाली बठिंडा व मुरैना की गजक का मांग सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Gajak of Bathinda and Morena will add sweetness to your mouth on Lohri festival
दिल्ली के गोल मार्किट में लोहड़ी पर्व के चलते सजी दुकानो से सामान लेते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा व मुरैना की गजक लोहड़ी के अवसर पर दिल्ली के लोगों के मुंह में मिठास घोलेगी। देसी घी में तैयार इन गजकों से बाजार महक उठे हैंं। इनकी मीठी-मीठी सुगंध लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। गुड़, काजू-बादाम से भरपूर गजक बाजार में आने वाले ग्राहकों के मुंह में पानी लाने का काम रही है। इन विशेष गजक की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। यही नहीं लड्डू, रोल, चॉकलेट, बर्फी, पेड़े के आकार में तैयार गजक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। 

विज्ञापन


लोहड़ी को लेकर सदर बाजार, खारी बावली, लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, सरोजिनी नगर समेत कई अन्य बाजार में कई प्रकार की गजक देखने को मिल जाएगी। लेकिन, खारी बावली में मिलने वाली बठिंडा व मुरैना की गजक का मांग सबसे अधिक है। दुकानदार विनायक ने बताया कि बाजार में मध्यप्रदेश के मुरैना के नाम पर गजक बिक रही है। चूंकि, मुरैना की गजक स्वाद व विश्वसनीयता के लिए काफी मशहूर है। 
विज्ञापन


ऐसे में लोग इन गजक की मांग सबसे अधिक कर रहे हैं। साथ ही, बठिंडा की गजक भी खासा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैै। उन्होंने बताया कि कुछ व्यापारी को छोड़कर कई दुकानदार गजक को यहीं तैयार कर मुरैना की गजक के नाम से बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहक मुरैना की गजक को लेकर भ्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रूट गजक का भी बढ़ा क्रेज
इस बार बाजार में फ्रूट गजक भी चलन में है। इस गजक में फ्रूट को सुखाकर डाला जाता है। इसके साथ ही गुड़ व अन्य चीजें मिलाई जाती हैं। कम मीठा पसंद करने वालों के लिए खजूर गजक भी उपलब्ध है। जहां फ्रूट गजक 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, वहीं खजूर गजक भी 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। खस्ता गजक भी 280 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा, इन दिनों गुड़ और तिल के साथ-साथ ड्राई फ्रूट गजक की भी खूब मांग है। गुड़ और तिल की गजक 60 रुपये प्रति 250 ग्राम से लेकर 70 रुपये प्रति 250 ग्राम के दामों पर बिक रही है।

ग्राहकों के लिए खास इंतजाम
लोहड़ी के अवसर पर एक-दूसरे को तोहफे देने का चलन बाजारों में धूम मचाए हुए है। लोहड़ी पर्व के लिए खास रेवड़ी, गजक, मूंगफली, पॉपकॉर्न, गजक की कई किस्म बाजार में देखने को मिल रही हैं। दुकानों व डिपार्टमेंटल स्टोर पर मूंगफली, रेवड़ी, गजक के आधे व एक किलो के अलग अलग पैकेट तैयार किए हैं। ताकि, ग्राहकों को दुकान पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। वहीं, मिठाई की दुकान पर रेवड़ी, गजक के कई आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध है। 700 रुपये से शुरू होकर ये दो हजार तक के दाम में उपलब्ध हैं।

मखाने से तैयार चिक्की कनाडा के लोगों की पहली पसंद
स्थानीय बाजारों में रेवड़ी, गजक, चिक्की और तिलकुट के लड्डू, की खुशबू सभी का मन मोह रही है। लेकिन, मखाने से तैयार चिक्की इस बार बाजार में नया उत्पाद है। इसे ग्राहक बढ़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। दुकानदारों को कहना है कि मखाने की चक्की की मांग इतनी अधिक है कि कनाडा में करीब 80-90 टन मखाने की चिक्की, गजक, रेवड़ी भेजे गए है। लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति के लिए भी लोगों ने बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed