{"_id":"f555147b534109bb3f7dfe92dcdac4bd","slug":"gadkari-digvijay-introduced-in-defamation-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी मानहानि मामले में दिग्विजय हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी मानहानि मामले में दिग्विजय हुए पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मानहानि मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ शनिवार सुबह जारी जमानती वारंट उनके पेश होने के बाद रद कर दिए गए।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा ने गडकरी को अगली तारीख पर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
अदालत ने कहा कि अगर गडकरी अगली तारीख पर पेश नहीं हुए तो उनकी शिकायत खारिज कर दी जाएगी। मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी।