फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G20 Summit People will be able to go to New Delhi with boarding pass and Aadhaar card

G20 Summit: बोर्डिंग पास और आधार कार्ड से नई दिल्ली में जा सकेंगे लोग, मेट्रो स्टेशनों के लिए प्लान तैयार

Tue, 05 Sep 2023 01:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Sep 2023 01:57 AM IST
सार

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का काफिला जिस मेट्रो स्टेशन के नजदीक से गुजरेगा, उसको पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस बीच स्टेशन में किसी की भी प्रवेश व निकासी नहीं हो सकेगी। करीब 15 मिनट बाद इसकी आवाजाही फिर से सामान्य होगी।

विज्ञापन
G20 Summit People will be able to go to New Delhi with boarding pass and Aadhaar card
G20 Summit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एयरपोर्ट व नई दिल्ली से नई दिल्ली में जाने वाले लोग, जो वहां के निवासी है या फिर होटल में रुकना है, वह बोर्डिंग पास व आधार कार्ड से दिखाकर जा सकते हैं। बेवजह किसी को नई दिल्ली इलाके में जाने नहीं दिया जाएगा। नई दिल्ली जाने वाले लोगों को उस समय परेशानी हो सकती है, जब रूट लगा होगा या फिर कोई सुरक्षा रिहर्सल चल रही हो। टैक्सी व ऑटो को बिना किसी आवश्यक कार्य के नई दिल्ली इलाके में जाने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिधर से गुजरेगा काफिला, उधर मेट्रो स्टेशन होगा बंद
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का काफिला जिस मेट्रो स्टेशन के नजदीक से गुजरेगा, उसको पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस बीच स्टेशन में किसी की भी प्रवेश व निकासी नहीं हो सकेगी। करीब 15 मिनट बाद इसकी आवाजाही फिर से सामान्य होगी। वहीं, प्रगति मैदान का सबसे नजदीक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन इस बीच पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसमें 10 सितंबर को मध्य दिल्ली के भी कई हिस्से प्रभावित रहेंगे। उधर, सुरक्षा कारणों से 39 मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट को बंद रखने की सोमवार सुबह जारी आदेश मेट्रो पुलिस ने शाम को वापस ले लिया।

विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल के सबसे नजदीक होने से 8-10 सितंबर के बीच सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से निकास व प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगी। दूसरे किसी भी मेट्रो स्टेशन को समय विशेष के लिए तभी बंद किया जाएगा, जब वहां से किसी विदेशी मेहमान का काफिला गुजरेगा। इसमें किसी को कोई असमंजस नहीं होना चाहिए। अभी तक का ट्रैफिक पुलिस का यही प्लान है। आगे जैसी भी स्थिति बनेगी, उसके हिसाब से इसमें बदलाव किया जाएगा।

विशेष पुलिस आयुक्त के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान की ट्रैफिक की 25 अगस्त को एडवाइजरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पोस्टल सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा में सैंपल इकट्ठा करने वाले और एंबुलेंस सेवाएं लगातार चलती रहेगी। उनके आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं है। दूसरी कई सेवाओं के लिए नो एंट्री पास दिए गए हैं। नई दिल्ली इलाके में सात सितंबर की रात से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली समेत एनसीआर के लोग बड़ी संख्या में अपनी आवाजाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं। उनको इसके बारे में तत्काल जानकारी मुहैया कराई जा रही है।

राजघाट पर लगेगा रूट, प्रभावित होगा मध्य दिल्ली
10 सितंबर को मध्य दिल्ली के कई हिस्सों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। वजह यह कि कई विदेशी मेहमान 10 सितंबर की सुबह राजघाट जाएंगे। यहां से इनको सीधे प्रगति मैदान जाना है। इससे इस इलाके की आवाजाही बंद रहेगी। इसका असर मध्य दिल्ली पर पड़ेगा। इसके कई इलाके इस दौरान प्रभावित रहेंगे। दूसरी तरफ एंबुलेंस के कहीं आने जाने पर रोक नहीं होगी। इनको ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाला जाएगा। इनके रास्ते में कहीं भी व्यवधान नहीं होगा।

यातायात के लिए तीन जोन बनाए गए
कंट्रोल एरिया-1

नई दिल्ली जिले को 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर 12 बजे तक कंट्रोल एरिया-1 बनाया गया है। स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली जिले की सड़कों पर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। टैक्सी व ऑटो को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

विनियमित क्षेत्र
रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर के पूरे क्षेत्र को 8 सितंबर सुबह 5 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक बजे तक विनियमित क्षेत्र बनाया गया है। केवल स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों, आपातकालीन वाहनों और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों के वाहनों को रिंग रोड से आगे नई दिल्ली जिले की तरफ सड़कों पर जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

कंट्रोल एरिया-2
कई सड़कों और जंक्शनों को 9 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर को 12 बजे तक कंट्रोल एरिया-2 बनाया गया है। डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, डीडीयू. मार्ग, विकास मार्ग (नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड तक), बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से गुरु नानक चौक तक), चमन लाल मार्ग (गुरु नानक से) चौक से तुर्कमान गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से बी.एस.जेड. मार्ग तक), महाराजा रणजीत सिंह मार्ग (बाराखंभा टॉल्स्टॉय क्रॉसिंग से चमन लाल मार्ग पर गुरु नानक चौक तक), महात्मा गांधी मार्ग (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टी- प्वाइंट से) कश्मीरी गेट तक), आई.पी. फ्लाईओवर, शांति वन चौक, हनुमान सेतु, आई.एस.बी.टी. कश्मीरी गेट और सलीमगढ़ बाईपास। 10 सितंबर को 5 बजे से लेकर 13 बजे तक इन मार्गो पर ट्रैफिक लगभग बंद रहेगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट की ओर से, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड की ओर से, शांति वन चौक, गीता कॉलोनी की ओर से,आईटीओ, विकास मार्ग की ओर से, राजघाट चौक, जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग की ओर से और गुरु नानक चौक, मिंटो रोड की ओर से।

सुबह का आदेश शाम को हुआ वापस
जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा के मद्देनजर 39 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश व निकासी के कई गेट बंद करने को लेकर दिए गए सोमवार सुबह जारी आदेश शाम को वापस ले लिया गया है। डीसीपी मेट्रो ने अपने आदेश में पहले कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के सभी गेट बंद रहेंगे, लेकिन इस आदेश को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed