G B Pant Hospital : नर्स यूनियन ने सुरक्षा पर जताई चिंता, दुष्कर्म की घटना के बाद लिखा स्वास्थ्य सचिव को पत्र
नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी ने कहा कि पत्र में स्वास्थ्य सचिव को कहा गया है कि इस घटना के बाद सभी स्टाफ डरा हुआ है। अस्पताल में महिला सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के गोविंद बल्लभ (जीबी) पंत अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि दुष्कर्म पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल दम तोड़ दिया। ऐसे में भविष्य में कोई दूसरी घटना न हो इसे लेकर स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा के इंतजाम चेक कराने और उन्हें दुरुस्त करने की मांग रखी है।
नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी ने कहा कि पत्र में स्वास्थ्य सचिव को कहा गया है कि इस घटना के बाद सभी स्टाफ डरा हुआ है। अस्पताल में महिला सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। अस्पताल में करीब 1500 महिला नर्सों, डॉक्टरों, कर्मचारियों की संख्या है। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी रात में काम करती हैं। ऐसे में संवेदनशील और सुनसान इलाकों में रात के समय कोई भी सुरक्षाकर्मी और लिफ्ट ऑपरेटर तैनात नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पार्किंग से बाइक, वार्ड और आईसीयू से लैपटॉप, मोबाइल चोरी, वार्ड और आईसीयू से जूते तक की चोरी होने की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने लिखा कि इन सुरक्षा चूकों के संबंध में हम कई बार जीबी पंत प्रशासन को अवगत करा चुके हैं।
लागू होना चाहिए विजिटर पास
नर्सिंग यूनियन ने लिखा कि आईसीयू, वार्ड और अंधेरी सुनसान जगहों में सामान विक्रेता सहित अन्य संदिग्ध लोग खुलेआम घूमते हैं। इसे रोकने के लिए विजिटर पास का नियम लागू होना चाहिए। सुरक्षा एजेंसी का काम भी लापरवाही भरा रहा है। ऐसे में इसकी जांच कर कार्रवाई हो और सुरक्षा प्रणाली को पूरे परिसर की सीसीटीवी निगरानी हो। लिफ्ट के पास कैमरा और सुरक्षा कर्मियों को तैनाती हो और पूरे अस्पताल परिसर में उचित रोशनी की व्यवस्था हो।