नेहरू युवा केंद्र पर कब्जे की कोशिश, मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आज अचानक बवाल खड़ा हो गया जिसपर काबू पाने के लिए वहां पुलिस तक बुलानी पड़ी। असल में कुछ लोग नेहरू युवा केंद्र पर कब्जे के मकसद से दलबल के साथ यहां पहुंचे थे।
मामले ने इतना गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है कि बात सीधे गृह मंत्रालय तक जा पहुंची और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को खुद आश्वस्त करना पड़ा कि वो इस मामले में उचित कदम उठाएंगे।
बता दें कि दिल्ली में पंडित दीनदयाल मार्ग पर नेहरू युवा केंद्र स्थापित है। नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) इसके आजीवन अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्होंने इसके संचालन के लिए नई कार्यकारिणी गठन किया था। कार्यकारिणी अपना काम सही रूप से कर रही थी लेकिन आज जो हुआ उससे वहां कोहराम मच गया।
नेमप्लेट उखाड़ी
गौरतलब है कि एनडी तिवारी ने नई कार्यकारिणी गठित करने के बाद पुरूषोत्तम गोयल को इसका जनरल सेक्रेटरी और धर्मेंद्र नाथ को वाइस प्रेसीडेंट बनाया था।
आज दिन में पल्लवी गोवर्धन रेड्डी और इंदिरा मरियम कुछ बाउंसरों के साथ यहां अचानक पहुंच गईं और नेहरू युवा केंद्र के दफ्तर पर कब्जा जमाने की कोशिश शुरू कर दी।
इस दौरान उन्होंने जनरल सेक्रेटरी पुरूषोत्तम गोयल और धर्मेंद्र नाथ के ऑफिस के बाहर लगी नेमप्लेट तक को उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद पल्लवी और इंदिरा ने अपने नाम की पट्टी इन दोनों के ऑफिस के बाहर चिपका दी।
राजनाथ से मिले एनडी तिवारी
फिल्हाल नेहरू युवा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है व वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान जब एनडी तिवारी को इस सारे घटनाक्रम की सूचना मिली तो वह तुरंत ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने निकल पड़े।
फिलहाल गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में मौजूद हैं। जब एनडी तिवारी उनसे मिलने पहुंचे तो राजनाथ सिंह खुद ही बाहर आ गए।
गृह मंत्री ने कार में ही एनडी तिवारी से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह तुरंत की दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस मामले में बात करेंगे और आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहेंगे।