{"_id":"689daed93d3864622705bf60","slug":"from-minto-bridge-ito-to-connaught-place-there-is-no-traffic-jam-even-in-heavy-rain-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मिंटो ब्रिज, ITO से लेकर कनॉट प्लेस तक, भारी बारिश में भी ट्रैफिक जाम नहीं; बिना रुकावट दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मिंटो ब्रिज, ITO से लेकर कनॉट प्लेस तक, भारी बारिश में भी ट्रैफिक जाम नहीं; बिना रुकावट दौड़ रहे वाहन
Thu, 14 Aug 2025 03:09 PM IST
विजय पुंडीर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:09 PM IST
सार
दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की खबरें आई हैं, लेकिन मिंटो ब्रिज, आईटीओ, भारत मंडपम और प्रगति मैदान से सराय काले खां जाने वाले सुरंग में कहीं पर पानी नहीं भरा है।
विज्ञापन
Delhi Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश चल रही है। बारिश रुक-रुक कर लगातार जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की खबरें आई हैं, लेकिन मिंटो ब्रिज, आईटीओ, भारत मंडपम और प्रगति मैदान से सराय काले खां जाने वाले सुरंग में कहीं पर पानी नहीं भरा है। इन स्थानों पर वाहनों की गति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने मिंटो ब्रिज की पहचान भारी जलजमाव वाले प्वाइंट के रूप में जाना जाता है, लेकिन आज की बारिश में मिंटो ब्रिज के नीचे जलजमाव नहीं हुआ है। आईटीओ पर दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय के सामने भी जलजमाव नहीं देखने को मिला और वाहनों की रफ्तार बनी रही। कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, तिलक मार्ग से लेकर इंडिया गेट पर वाहनों की गति सामान्य बनी रही।
विज्ञापन
भारत मंडपम, इंडिया गेट और प्रगति मैदान के सामने भी कहीं जलजमाव देखने को नहीं मिला। एनएच 24, विकास मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य बना हुआ है। प्रगति मैदान से सराय काले खां जाने के लिए बने टनल के नीचे कई बार पानी भर जाता था जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा पड़ती थी, लेकिन गुरुवार की बारिश में टनल के नीचे भी कहीं पानी नहीं भरा और ट्रैफिक सामान्य गति से चलता रहा।
विज्ञापन