फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From 5 December heavy fog in North India including Delhi NCR

NCR समेत उत्तर भारत में 5 दिसंबर से घना कोहरा

Thu, 03 Dec 2015 10:48 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
From 5 December heavy fog in North India including Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में अब कोहरा और बढ़ेगा। पांच दिसंबर को एनसीआर में दोपहर तक घना कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन


फिर अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। उससे पहले बृहस्पतिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में दृश्यता 200 मीटर तक गिरने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इस बीच एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पंजाब में दृश्यता 50 मीटर से नीचे तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी के कई केन्द्रों पर दृश्यता 200 मीटर से नीचे तक दर्ज की गई। अमृतसर और गंगा नगर में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, एनसीआर में घना कोहरा

From 5 December heavy fog in North India including Delhi NCR

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 दिसंबर को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले दो कोहरे के कारण दृश्यता 200-500 मीटर तक गिरने की भविष्यवाणी की गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी तक रही। एनसीआर में रात का तापमान सबसे ऊपर नोएडा में 15.6 डिग्री जबकि गुड़गांव में सबसे नीचे 11 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed